Rae Bareli: गांधी परिवार के गढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी नूपुर शर्मा? सोशल मीडिया पर जोरों पर है चर्चा

गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली से भाजपा की नूपुर शर्मा लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी राय दे रहे हैं।

225

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के तरीकों का ऐलान हो चुका है। सत्ता पक्ष (Ruling Party) और विपक्ष (Opposition) दोनों ही पार्टियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा (BJP) 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री (Prime Minister) बनाने की तैयारी में जुटी है और इसके लिए उम्मीदवारों (Candidates) के चयन को लेकर भाजपा में विचार-विमर्श चल रहा है। सोमवार (18 मार्च) देर शाम दिल्ली में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक (Core Group Meeting) हुई।

कोर ग्रुप की बैठक के बाद यूपी की सियासत भी तेज हो गई है। गौरतलब हो कि भाजपा ने राज्य में पहली लिस्ट जारी कर दी है। अब दूसरी सूची के उम्मीदवारों की चर्चा है। गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली की भी जोरदार चर्चा हो रही है। तमाम अटकलों के बीच कई उम्मीदवारों की चर्चा है, जिनमें भाजपा नेता नुपुर शर्मा का नाम भी शामिल है। पैगंबर के बारे में दिए अपने बयान के बाद नूपुर विवादों में घिर गई थीं।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics: क्या NDA में शामिल होगी MNS? दिल्ली में ठाकरे करेंगे नड्डा से मुलाकात

चयन की खबरें वायरल
सोशल मीडिया पर नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट वायरल हो रहे हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता और नेता नूपुर शर्मा गांधी परिवार के गढ़ से भाजपा की ओर से चुनाव लड़ेंगी। शर्मा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। सूत्रों के अनुसार, नूपुर को रायबरेली से टिकट देने पर चर्चा शुरू हो गई है। उनके चयन की खबरें वायरल होने लगीं है।

रायबरेली गांधी परिवार का गढ़
रायबरेली हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है। इन सीटों पर सोनिया गांधी 2004 से जीतती आ रही हैं। इस बार सोनिया गांधी ने यहां से नहीं उतरने का फैसला किया है। बता दें कि सोनिया गांधी राज्यसभा चली गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि उनकी जगह प्रियंका गांधी को रायबरेली से उम्मीदवार बनाया जाए। (Rae Bareli)

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.