US राष्ट्रपति पद के दावेदार भारतवंशी विवेक रामास्वामी भी मोदी के मुरीद, इस बात के लिए की सराहना

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदारी की मशक्कत कर रहे विवेक रामास्वामी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी को अभी तक व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं, लेकिन वे उनके भाषण से प्रभावित हैं।

236

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए भारतवंशी दावेदार विवेक रामास्वामी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुरीद हो गए हैं। रामास्वामी ने मोदी की प्रशंसा करते हुए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन को रोकने में भारत की भूमिका को सराहा है।

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदार
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदारी की मशक्कत कर रहे विवेक रामास्वामी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी को अभी तक व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं। मोदी जब अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने पहुंचे थे, तो उनका भाषण सुनने के बाद एक नेता के तौर पर वे (रामास्वामी) बहुत ज्यादा प्रभावित हुए थे। रामास्वामी ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत को अभी आगे बढ़ना होगा। भारत अभी तक सैन्य प्रतिबद्धताओं के स्तर तक नहीं पहुंच पाया है, जिसे वे व्यापार के संबंध में निराशाजनक मानते हैं।

Railway Board: पहली महिला अध्यक्ष और सीईओ बनी जया सिन्हा, इस कला में रखती हैं गहरी रुचि

चिंता में चीन
चीन पर रामास्वामी ने कहा कि भारत का अमेरिका के लिए एक विश्वसनीय साथी बनना चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए चिंताजनक है। उन्होंने चीन-ताइवान संघर्ष पर बात करते हुए कहा कि ताइवान के साथ संघर्ष के बीच लोग एक बात भूल गए हैं और वो है हिंद महासागर। यह वो जगह है, जहां से चीन में तेल की आपूर्ति की जाती है। अगर भारत एक विश्वसनीय साथी है, तो यह शी जिनपिंग के लिए एक बाधा बन सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.