Varanasi: पीएम मोदी ने किया 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन, देशभर की 58 टीमें होंगी आमने-सामने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

76
PM Modi addressing the nation during Diwali celebrations.
file photo

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार (4 जनवरी, 2025) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी मौजूद रहे। (Varanasi)

देशभर से 58 टीमें, 1000 से अधिक खिलाड़ी
4 से 11 जनवरी, 2025 तक चलने वाली इस टूर्नामेंट में 28 राज्यों और विभिन्न संस्थानों की 58 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में 1,000 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। (Varanasi)

PM मोदी ने “हर-हर महादेव” के साथ किया खिलाड़ियों का स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी ने “हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज से काशी में नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ हो रहा है। आप सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत के बाद इस टूर्नामेंट में पहुंचे हैं। आपने जो मेहनत की है, आने वाले दिनों में काशी के मैदान पर उसकी परीक्षा होगी। (Varanasi)

बनारस ने दिए कई खेलों के नेशनल खिलाड़ी
पीएम मोदी ने कहा कि बनारस ने कई खेलों के नेशनल खिलाड़ी भी दिए हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, यूपी कॉलेज, काशी विद्यापीठ जैसे शिक्षा संस्थानों के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर छाए रहे हैं। काशी तो हजारों वर्षों से उन सबका सत्कार करती आई है, जो ज्ञान और साधना के लिए यहाँ जाते हैं। इसलिए मुझे विश्वास है कि नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के दौरान बनारस का जोश हाई रहेगा। (Varanasi)

2014 के बाद भारतीय खेल प्रदर्शन में आया बड़ा सुधार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब देश विकास करता है, तो यह प्रगति सिर्फ आर्थिक मोर्चे तक सीमित नहीं रहती, यह आत्मविश्वास खेल के मैदान पर भी दिखता है। यही हम बीते कुछ वर्षों में हर स्पोर्ट्स में देख रहे हैं। 2014 के बाद से अलग-अलग खेलों में भारत का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। हमें बहुत गर्व होता है, जब Gen Z’s को खेल के मैदान पर तिरंगा फहराते देखते हैं। (Varanasi)

भारत में होंगे 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते दशक में कई शहरों में फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी विश्व कप, चेस से जुड़े बड़े इवेंट्स सहित 20 से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय इवेंट आयोजित किए गए हैं। 2030 के कामनवेल्थ गेम्स भी भारत में ही होने जा रहे हैं। भारत पूरी मजबूती से 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी प्रयास कर रहा है। (Varanasi)

कोऑर्डिनेशन और विश्वास से ही मिलती है टीम को जीत
इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि मैं भारत की डेवेलपमेंट स्टोरी और वॉलीबॉल में भी बहुत-सी बातें कॉमन देखता हूं। वॉलीबॉल हमें सिखाती है कि कोई भी जीत, अकेले नहीं होती। हमारी जीत हमारे कोऑर्डिनेशन, हमारे विश्वास और हमारी टीम की तत्परता पर निर्भर होती है। हर किसी की अपनी भूमिका है, अपनी जिम्मेदारी है, और हम तभी सफल होते हैं, जब हर कोई अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाता है। हमारा देश भी इसी तरह आगे बढ़ रहा है।
(Varanasi)

यह भी पढ़ें: Mohan Bhagwat: लव जिहाद रोकने के लिए मोहन भागवत का ‘त्रिसूत्री’ मंत्र, जानें क्या कहा

11.5 साल में दिखा भारत का समग्र विकास
इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 11.5 वर्षों के अंदर पूरे देश ने भारत के समग्र विकास को अपनी आंखों से देखा है। डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में जो अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर देखने को मिल रहा है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का परिणाम है। (Varanasi)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.