उत्तराखंडः इन पूर्व कांग्रेस नेताओं का भाजपा में अभिनंदन, ये नेता रहे उपस्थित!

उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में भी चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस पृष्ठभूमि में कांग्रेस के कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को नई शक्ति मिली है।

90

भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने 19 जनवरी को हाल ही में  पार्टी में शामिल हुईं पूर्व विधायक सरिता आर्य का स्वागत  किया। साथ ही इस दौरान पूर्व में पार्टी में शामिल हुए हेम आर्य और महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव रेखा बोरा गुप्ता का भी फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

19 जनवरी को पार्टी के कृष्णापुर, तल्लीताल बाजार, सूखाताल, नैनीताल क्लब व स्नो व्यू शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुईं। इस दौरान नैनीताल क्लब शक्ति केंद्र की बैठक के दौरान सरिता आर्य, रेखा बोरा गुप्ता व हेम आर्य का स्वागत किया गया।

इसलिए हुईं भाजपा में शामिल
इस दौरान सरिता आर्य ने कहा कि वह बिना शर्त भाजपा में आई हैं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी उन्हें देगी, उसका वे निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष होते हुए न खुद टिकट प्राप्त कर पा रही थीं, न पार्टी की महिलाओं को टिकट दिला पा रही थीं, इसलिए कांग्रेस पार्टी में रहने का कोई अर्थ नहीं था।

ये भी पढ़ेंः अब भाजपा क्या करेगी? विधायकी के टिकट के लिए यह सांसद पद छोड़ने को तैयार

ये भाजपा नेता थे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा के विधानसभा प्रभारी देवेंद्र ढैला, संघ के विधानसभा पूर्णकालिक आलोक तिवारी, विधानसभा प्रभारी प्रगति जैन, नैनीताल मंडल के अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भवाली मंडल अध्यक्ष की महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा आर्या, अरविंद पडियार, कुंदन बिष्ट, अशोक तिवारी, तारा राणा, लता दफौटी, तारा बोरा, गजाला कमाल, मधु बिष्ट सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.