Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों को जोर का झटका, सपा, बसपा और कांग्रेस के ये नेता भाजपा में शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य भाजपा व सहयोगी दलों के लिए लिया है। इस संकल्प की पूर्ति तभी हो सकेगी, जब प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा की झोली में आएं। भाजपा इसके लिए पूरी कोशिश कर रही है।

62

Uttar Pradesh के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक(Deputy Chief Minister Brijesh Pathak) के समक्ष 29 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (B J P) के राज्य मुख्यालय पर सपा, बसपा और कांग्रेस(SP, BSP and Congress) के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण(joining BJP) की। लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Elections0 से ऐन पहले यह घटना विपक्षी पार्टियों के लिए बड़ा झटका(Big blow for opposition parties) माना जा रहा है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में सपा महिला सभा की पांच बार प्रदेश अध्यक्ष रहीं गीता सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलपाल कौर (लखीमपुर), पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी (लखीमपुर), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुनीतपाल मोंटी अहलूवालिया (लखीमपुर) व सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हरपाल सिंह राना (लखीमपुर) शामिल रहे।

इन्होंने भी थामा कमल
इसके अलावा समाजसेवी राजिंदर सिंह नीटा (कानपुर), जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह (फतेहपुर), कांग्रेस के प्रदेश सचिव व डुमरियागंज विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय (सिद्धार्थनगर), सपा प्रवक्ता जेबा याशमीन (लखनऊ), वरिष्ठ सर्जन डॉ. कौशल वर्मा (लखीमपुर), पूर्व चेयरमेन कल्पना बाजपेयी (लखीमपुर) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जनता का गठबंधन मोदी और भाजपा के साथ: ब्रजेश पाठक
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव घोषित हो चुका है और हमें जुटकर पिछले चुनाव की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने हैं।

400 सीटें जीतने का लक्ष्य
उपमुख्यमंत्री मे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य भाजपा व सहयोगी दलों के लिए लिया है। इस संकल्प की पूर्ति तभी हो सकेगी, जब प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा की झोली में आएं। आप सभी को अपने क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करने के लिए जुट जाना है और प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बनना है। पाठक ने कहा कि पूरे देश में जनता का गठबंधन मोदी और भाजपा के साथ हो चुका है। केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी और मोदी के नेतृत्व में राजग गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.