Assam: मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने असमिया और अन्य मुसलमानों को लेकर किया ये दावा

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है।

62

Assam के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा(Chief Minister Dr. Himanta Biswa Sarma) ने दावा किया है कि 2026 के विधानसभा चुनाव(Assembly Elections) तक जहां असमिया मुसलमान भाजपा में आ जाएंगे(Assamese Muslims will join BJP), वहीं 2032 का विधानसभा चुनाव आते-आते सभी मुसलमान भाजपा में आ(All Muslims join BJP) जाएंगे। मुख्यमंत्री 29 मार्च को यहां एक संवाददाता सम्मेलन(press conference) को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, चुकी भाजपा का संगठन अभी बांग्लादेशी मुसलमानों(Bangladeshi Muslim) के बीच में नहीं बन सका है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन(Congress Headquarters Rajiv Bhawan) में सिर्फ एक संप्रदाय के लोग ही अपने धर्म का गुणगान करते नजर आएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा बन सकते हैं सीएम
मुख्यमंत्री ने 29 मार्च को फिर दावा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा 2025 की जनवरी-फरवरी तक भाजपा में शामिल हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाजपा में आकर मंत्री और मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं, क्योंकि भाजपा दूसरे दलों से अच्छे नेताओं को लाकर अच्छे पदों पर बैठाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें (हिमंत को) भी कांग्रेस से लाकर भाजपा ने मुख्यमंत्री बना दिया। इसी प्रकार भूपेन बोरा भी बन सकते हैं।

Swami Smaranananda Maharaj: स्वामी स्मरणानंद के निधन को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया व्यक्तिगत क्षति, बोले- भारत की आध्यात्मिक चेतना…

भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि यह बात अलग है कि कांग्रेस नेता रकिबुल हुसैन, रेकिबुद्दीन अहमद, नुरुल हुदा आदि जैसे नेता भाजपा में नहीं आ सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के कई अन्य सवालों के भी सीधे-सीधे उत्तर दिए।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.