उत्तर प्रदेश चुनावः अब सपा में सेंध, ये दो बड़े नेता भाजपा में शामिल!

भारतीय जनता पार्टी ने 16 जनवरी को समाजवादी पार्टी के साथ ही बसपा को भी जोर का झटका दिया है।

94

उत्तर प्रदेश में मौसम चुनावी है। इस मौसम में नेताओं की पार्टी दलबदल तेजी से जारी है। कई मंत्रियों-विधायकों के भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में आने के बाद अब बारी सपा को झटका लगने की है। सपा के दो एमएलसी घनश्याम लोधी, शैलेंद्र  प्रताप सिंह के साथ ही पूर्व आइएएस अधिकारी राम बहादुर भी 16 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन तीनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में औपचारिक रुप से प्रवेश किया।

तीन टर्म तक सपा कोटे से एमएलसी रहे शैलेंद्र प्रताप सिंह का भाजपा में शामिल होना सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की जन कल्याणकारी नीति से प्रभावित होकर वे पार्टी मे आए हैं।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा के एमएलसी घनश्याम लोधी और बसपा से लखनऊ के मोहनलालगंज से प्रत्याशी रहे पूर्व आईएएस अधिकारी राम बहादुर को सदस्यता दिलाई। इनके साथ ही पूर्व विधायक ओम प्रकाश और जिला पंचायत अध्यक्ष फिरोजाबाद विजय प्रताप सिंह छोटू ने भी पार्टी की सदस्यता स्वीकार की।

ये भी पढ़ेंः चुनाव लड़ रहे किसान नेताओं को एसकेएम ने ‘यह’ घोषणा कर दिया जोर का झटका!

सपा पर साधा निशाना
इस अवसर पर स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने गुंडों, माफियाओं और दंगाइयों को ब्रांड अंबेसडर बना रखा है। भाजपा की पहली सूची आने के बाद उसकी निराशा साफ झलक रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.