UP: मुख्यमंत्री योगी ने अम्बेडकरनगर को दिया बड़ा उपहार, ‘इतने’ करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अच्छी सरकार सुरक्षा समृद्धि और लोक कल्याण का कार्य करती है। आपने पिछले दस वर्ष में बदलते भारत को देखा है। पहले देश में पहचान का संकट था।

95

UP: अम्बेडकरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Chief Minister Yogi Adityanath) ने 14 मार्च को यहां 2,122 करोड़ की 4,977 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास(Inauguration and foundation stone laying of development projects) किया। इस मौके पर उन्होंने दो निजी औद्योगिक विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ(Launch of private industrial development projects) करते हुए विपक्ष पर करारा हमला बोला।

विपक्ष पर बोला हमला
मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सरकार सुरक्षा समृद्धि और लोक कल्याण का कार्य करती है। आपने पिछले दस वर्ष में बदलते भारत को देखा है। पहले देश में पहचान का संकट था। दुनिया में सम्मान नहीं था। आतंकवाद, नक्सलवाद की चपेट में था। आज दस वर्षों में सुरक्षा, सम्मान और आजीविका की सुरक्षा हो रही है और अयोध्या में आस्था का सम्मान हो रहा है। अगर डबल इंजन की सरकार नहीं होती तो क्या 56 लाख गरीबों को मकान मिल पाते, सपा बसपा की सरकारों में ये हो पाता। आज चाचा-भतीजे में जंग लगी हुई है। भर्ती निकलती थी तो वसूली के लिए निकल जाते थे।

15 करोड़ लोगों को फ्री राशन और स्वामित्व अधिकार
आज प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन और स्वामित्व अधिकार दे रहे हैं। आज सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। आज अम्बेडकरनगर में 6 हजार करोड़ के निवेश आये, इसका मतलब सीधा 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब संवेदनशील सरकार होती है तो आपको बिना भेदभाव लाभ देती है। आज जो विकास कार्य हो रहे हैं वो पहले नहीं हो पाया। आपने जब डबल इंजन की सरकार बनाई तो असर साफ दिख रहा है। सपा, बसपा के सत्ता में रहते राम मंदिर नहीं बना पाता। सपा तो आपके जनपद का नाम भी हटा देना चाहती थी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए समाजवादी पार्टी को दलित विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दलित विरोधी है। यही सपा है जिसने गेस्ट हाउस कांड किया था।

Punjab: चार बार की सांसद परनीत कौर भाजपा में शामिल, जानिये अब तक का राजनीतिक सफर

आवास के बाद भगवान के दर्शन भी करवाया
आज भगवान के भक्तों को आवास मिला, फिर उनको भगवान का दर्शन भी करवाया गया है। आज युवाओं के सशक्तीकरण के लिए टैबलेट, स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं। आज फैमिली आईडी कार्ड की योजना से सबको जोड़ा जा रहा है। जब सरकार में बैठे लोग परिवार के बारे में ही सोचते हैं तब ही गरीबों की योजनाओं में डकैती पड़ती है। आज मोदी जी कहते हैं कि 140 करोड़ की जनता ही मेरा परिवार है।

माफिया पर कसा शिकंजा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि अम्बेडकरनगर में 2014 के पहले माफिया गरीबों की सम्पत्ति पर कब्जा करते थे। पर्व त्योहार पर उपद्रव करते थे। आज उन्हें पता है कि बहन बेटियों पर हाथ डाला तो अगले चौराहे पर यमराज उनका इंतजार कर रहे हैं। आज गरीबों के हक पर डाका डाला तो उन्हें जीने का अधिकार नहीं है। इस मौके पर खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव और अन्य लोग मौजूद रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.