दशहरा रैली 2022ः उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट को बताया गद्दार, अमित शाह पर भी साधा निशाना

उद्धव ठाकरे 5 अक्टूबर को दादर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क पर शिवसेना की दशहरा रैली को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि राज्य में एकतरफा कानून बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

103

शिवसेना अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह अब सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के गृहमंत्री बन कर रह गए हैं। उन्हें हर राज्यों में भेजकर सिर्फ गैर भाजपा सरकार को गिराने का काम सौंपा गया है।

उद्धव ठाकरे 5 अक्टूबर को दादर स्थित शिवाजी पार्क पर शिवसेना की दशहरा रैली को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि राज्य में एकतरफा कानून बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिंदे गुट को बताया गद्दार
उद्धव ठाकरे ने शिंदे समूह को चेतावनी देते हुए कहा कि मंत्री पद तो कुछ दिन में चला जाएगा, लेकिन उन पर जो गद्दारी का कलंक लगा है, वह आजीवन रहेगा। ठाकरे ने कहा कि उन्हें अमित शाह ने कहा था कि राज्य में सत्ता का बंटवारा ढाई-ढाई साल का हुआ थाए लेकिन चुनाव के बाद जब भाजपा ने विश्वासघात किया, तब उन्होंने भाजपा को सबक सीखाने के लिए कांग्रेस और राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनायी थी। अब अमित शाह ने शिवसेना को खत्म करने का प्रयास शुरू किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शिवसेना खत्म हो गई है, सभी प्रादेशिक पक्ष खत्म होने के कगार पर हैं। यह सब देश की लोकशाही के लिए घातक है।

भाजपा के इशारे पर गद्दारीः उद्धव ठाकरे
ठाकरे ने कहा कि आज जिन लोगों ने भाजपा के इशारे पर गद्दारी की है, उन लोगों ने भी उस समय मंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन अब वो सभी कभी हिंदुत्व का नाम ले रहे हैं तो कभी कांग्रेस- राकांपा के साथ जाने का बहाना बना रहे हैं। उस समय इन लोगों ने इस निर्णय पर ऐतराज नहीं जताया था। उद्धव ने कहा कि जो हुआ वह ठीक हुआ। इन लोगों को हमने बहुत कुछ दिया। बाप मंत्री, बेटा सांसद , पोता पार्षद, लेकिन अब जो मिलेगा, हमारे मेहनतकश शिवसेना कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा।

फडणवीस पर साधा निशाना
उद्धव ठाकरे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि कानून में रहकर भाषण करें। राज्य में विधायक सरकारी कर्मचारियों की पिटाई कर रहे हैं। गणेश उत्सव के दौरान फायरिंग की जाती है। शिवसैनिकों को धमकी दी जा रही है। उस समय कानून कहां था। ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कानून का दुरुपयोग किया गया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.