अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने हाल ही में 14 देशों पर नए आयात शुल्क (Import Duty) लगाने की घोषणा की है, जो 1 अगस्त 2025 से लागू होंगे। इन देशों में जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, थाईलैंड, म्यांमार, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, लाओस, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, और सर्बिया शामिल हैं। इन पर 25% से लेकर 40% तक के टैरिफ (Tariff) लगाए गए हैं।
हालांकि, ट्रंप ने इस दौरान भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका भारत के साथ एक व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब है। उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “हमने यूनाइटेड किंगडम और चीन के साथ समझौते किए हैं। हम भारत के साथ भी डील करने के बहुत करीब हैं।”
यह भी पढ़ें – PM Modi Brazil Visit: ब्रासीलिया में शिव तांडव के साथ हुआ पीएम मोदी का स्वागत, देखें तस्वीरें
भारत की योजना क्या है?
यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चली आ रही व्यापार वार्ताएं चल रही हैं। हालांकि, कृषि और डेयरी उत्पादों जैसे कुछ संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर दोनों देशों के बीच अभी भी कुछ मतभेद बने हुए हैं। भारत अपने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में रियायतें देने को तैयार नहीं है।
पत्र भेजकर टैरिफ दरों की जानकारी
ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन देशों के साथ समझौता संभव नहीं लग रहा, उन्हें पत्र भेजकर टैरिफ दरों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ये देश बदले की कार्रवाई में अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाते हैं, तो अमेरिका भी उतना ही और टैक्स जोड़ देगा।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
