Bihar Assembly Elections: दूसरे चरण के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन, 122 सीटों पर 11 को वोटिंग

मुख्य मुकाबला राजग और विपक्षी गठबंधन के बीच, पहले चरण में हुए रिकॉर्ड 65.6% मतदान के बाद दूसरे चरण में भी भारी वोटिंग की उम्मीद।

148

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के दूसरे चरण (Second Phase) के लिए प्रचार (Campaigning) का शोर आज (रविवार) शाम थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दिग्गज (Political Leaders) और दल (Parties) मतदाताओं (Voters) को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस चरण के लिए 11 नवंबर (मंगलवार) को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर (शुक्रवार) को की जाएगी।

दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इन जिलों में पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई शामिल हैं। चुनाव आयोग ने इस चरण के लिए 45,399 मतदान केंद्र बनाए हैं।

यह भी पढ़ें – Bihar Assembly Elections: कांग्रेस ने भी मान लिया कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है? ये क्या कह रहे हैं डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी राजग गठबंधन और विपक्षी गठबंधन के बीच है। हालांकि, कई सीटों पर प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी तीसरी ताकत के रूप में उभरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है।

इससे पहले, 6 नवंबर को हुए पहले चरण के चुनाव में 121 सीटों पर रिकॉर्ड 65.6 प्रतिशत मतदान हुआ था। पहले चरण में मतदाताओं के भारी उत्साह को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरे चरण में भी अधिक से अधिक संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.