Telangana: मुख्यमंत्री केसीआर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा ये सवाल

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाए कि अपने शासनकाल में दलित को एक वोट बैंक के रूप में देखा था लेकिन कभी उनके हित में बात नहीं की।

177

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने खम्मम जिले के सत्तुपल्ली में आयोजित भारसा प्रजा आशीर्वाद सभा में कहा कि जनता को यह सोचना चाहिए कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन के दौरान क्या किया। लोगों को देखना चाहिए कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सड़कें कैसी हैं। यदि डबल रोड आती है तो तेलंगाना। यदि सिंगल रोड आती है तो आंध्र प्रदेश।

जनता से अपील
केसीआर ने कहा कि चुनाव आते हैं और चले जाते हैं लेकिन ये सभी के लिए सोचने का वक्त है। आपको जीतने वाले उम्मीदवारों और उम्मीदवार के पीछे पार्टी के फायदे के बारे में सोचना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जनता से अनुरोध करते हुए कहा लोगों को अपने विवेक से वोट करना चाहिए। ऐसा होने पर ही लोकतंत्र परिपक्व होगा।

मुस्लिम महिला को आईब्रो बनाना पड़ा महंगा, सऊदी में काम कर रहे पति ने दी इतनी बड़ी सजा

दलितों का किया इस्तेमाल
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाए कि अपने शासनकाल में दलित को एक वोट बैंक के रूप में देखा था लेकिन कभी उनके हित में बात नहीं की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आर्थिक संकट के बीच भी दलित बंधु योजना के तहत दलितों को रोजगार दिलवाए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.