क्या पक रही है कोई खिचड़ी? जी-20 के रात्रिभोज में शामिल हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन

दक्षिण भारत के राज्यों में अकेले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का इस भोज में शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

221

पिछले कई दिनों से सनातन धर्म मुद्दे पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच बढ़ते तनाव के बीच जी-20 के राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

दक्षिण भारत के केवल मुख्यमंत्री स्टालिन हुए शामिल
दरअसल, जी-20 शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधियों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 सितंबर को एक रात्रिभोज का आयोजन किया था। कांग्रेस शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने इस रात्रिभोज में शामिल न होने का फैसला किया था। इनका आरोप है कि कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी विदेश में होने के कारण इस रात्रिभोज में शामिल नहीं हो सके। इसके अलावा केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और तेलंगाना के के चंद्रशेखर राव ने आधिकारिक निमंत्रण के बावजूद जी-20 के रात्रिभोज से दूर रहने का फैसला किया था।

G-20: विदेशी अतिथियों को भाया भारत मंडपम का शिल्प बाजार

चर्चा का विषय
दक्षिण भारत के राज्यों में अकेले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का इस भोज में शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है। वह भी जब सनातन धर्म पर स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन की एक टिप्पणी के बाद डीएमके और भाजपा में ठनी हुई है। खास बात यह भी कि विपक्ष के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (आईएनडीआईए) में स्टालिन की डीएमके भागीदार है।

ट्विटर पर फोटो पोस्ट कर दी जानकारी
नए कन्वेंशन सेंटर, भारत मंडपम में रात्रिभोज में भाग लेने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के ट्विटर पर जी-20 के रात्रिभोज का एक फोटो भी अपलोड किया है। इस फोटो में स्टालिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से हाथ मिलाते और उनके बगल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खड़े हैं।

स्टालिन के इस कार्यक्रम में शामिल होने से राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकार इसमें बड़ी राजनीति देख रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बारे कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.