Tamil Nadu Budget 2026: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार का पहला बजट आज विधानसभा में पेश किया जाएगा। विधानसभा का बजट सत्र आज सुबह 10 बजे शुरू होगा। राज्य के वित्तमंत्री मारिया विल्सन वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे।
मुख्यमंत्री विजय ने निर्देश दिया था कि यह बजट प्रभावशाली होना चाहिए। बजट को लेकर जुलाई में मुख्यमंत्री सरकार के सभी विभागों के मंत्रियों, सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें की थी। सभी विभागों से लागू की जा रही योजनाओं और टीवीके के चुनाव से पहले किए गए वादों का पूरा विवरण मंत्रियों से मांगा था।
इसे भी पढ़ें: Noida School Fees: मनमानी फीस बढ़ाना पड़ा भारी! 7 प्राइवेट स्कूलों पर लगाया गया एक-एक लाख का जुर्माना
इसके बाद इन सभी का अध्ययन करने और राज्य की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विजय ने बजट को अंतिम रूप दिया। इस बजट में वेत्री तमिऴगम दूरदर्शी योजना” नामक नई योजना की घोषणा की जा सकती है। टीवीके ने चुनावी वादा किया था कि प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को 60 वर्ष की आयु तक 2,500 रुपये और बेरोजगारों को सहायता भत्ता प्रदान किया जाएगा लोगों को उम्मीद है कि बजट में चुनावी वादों की झलक देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात में मानसून का नया दौर शुरू, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, बांधों का बढ़ा जलस्तर
नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी के विरोध में डीएमके आज बजट सत्र का बहिष्कार कर सकती है। बजट पेश किए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर की अध्यक्षता में कार्य सलाहकार समिति की बैठक होगी। इसमें बजट सत्र की अवधि की घोषणा की जाएगी।
Join Our WhatsApp Community
