बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) चुनाव प्रचार (Election Campaign) के लिहाज से (रविवार) 2 नवंबर का दिन ‘सुपर संडे’ साबित होने जा रहा है। तमाम पार्टियों के दिग्गज नेता आज बिहार (Bihar) के विभिन्न हिस्सों में अपने-अपने उम्मीदवारों (Candidates) के समर्थन में प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी आज चुनाव प्रचार अभियान में उतरेंगे और आरा, नवादा और पटना में अलग-अलग चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आज उनकी पहली जनसभा आरा में दोपहर 1.30 बजे होगी। जहां वे जनता से एनडीए उम्मीदवार को जिताने की अपील करेंगे।
यह भी पढ़ें – Maharashtra: सातारा डॉक्टर सुसाइड केस, SIT करेगी मामले की जांच
प्रधानमंत्री मोदी का आज का पूरा कार्यक्रम
– पहली जनसभा (आरा): उनकी पहली जनसभा आरा में दोपहर 1:30 बजे होगी, जहां वे जनता से एनडीए उम्मीदवार को जिताने की अपील करेंगे।
– दूसरी जनसभा (नवादा): इसके बाद प्रधानमंत्री की दूसरी सभा नवादा में दोपहर 3:30 बजे होगी।
– पुष्पांजलि (पटना): जनसभाओं के बाद प्रधानमंत्री मोदी राजधानी पटना पहुंचेंगे, जहां वे शाम 5:25 बजे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
भव्य रोड शो
प्रधानमंत्री मोदी शाम 5:30 बजे पटना में एक भव्य रोड शो करेंगे। उनका यह रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू होकर नाला रोड, बारी पथ, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान स्थित उद्योग भवन तक जाएगा।
गुरुद्वारा दर्शन (पटना साहिब)
कार्यक्रम के आखिरी चरण में, वे शाम 6:45 बजे पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
