श्रीलंका ने ऐसे की पाकिस्तान की बेइज्जती!

श्रीलंका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का संसद में बोलने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

95

भारत से रिश्ते में खटास आने के डर से श्रीलंका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के एक महत्वपूर्ण प्रोग्राम को रद्द कर दिया है। खान इसी हफ्ते 24 फरवरी को श्रीलंका की संसद में बोलने की तैयारी में थे। लेकिन श्रीलंका ने उनके इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि इमरान खान संसद में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर बोल सकते थे। इस वजह से श्रीलंका का भारत से संबंध पर नकारात्मक असर पड़ सकता था। इस कारण श्रीलंका ने खान का संसद में बोलने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

हालांकि श्रीलंका ने इसे रद्द करने की वजह कोरोना संक्रमण को बताई है। पाकिस्तान के अधिकारी भी अपनी इज्जत बचाने के लिए ऐसा ही प्रचार कर रहे हैं, लेकिन कोलंबो में इस मामले के जाननेवालों ने बताया कि सरकार ने कार्यक्रम तय होने के बाद फिर से विचार किया और उसे लगा कि इमरान खान इस मौके का दुरुपोग कर जम्मू-कश्मीर पर बोल सकते हैं। इसका असर श्रीलंका के भारत के साथ संबंध पर पड़ सकता है। बता दें कि हाल ही में भारत ने कई देशों को कोविड वैक्सीन मुफ्त में दिए हैं। उनमें श्रीलंका भी शामिल है।

 ये भी पढ़ेंः 24 देशों के राजनयिक बताएंगे दुनिया को जम्मू-कश्मीर की सच्चाई!

पीएम मोदी ने श्रीलंका के संसद को किया था संबोधित
श्रीलंका के स्पीकर महिंद्रा अबेवर्देना ने पिछले सप्ताह राजनैतिक दलों के नेताओं को बताया था कि इमरान खान 22 फरवरी से दो दिवसीय दौरे पर श्रीलंका आएंगे। वे 24 फरवरी को संसद को संबोधित करेंगे। बता दें कि 13 मार्च 2015 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के संसद को संबोधित किया था। इमरान खान भी ऐसा कर पीएम मोदी की बराबरी करना चाहते थे, लेकिन उनके इस इरादे को झटका लगा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.