महाराष्ट्र में लोकसभा-विधानसभा चुनाव हो सकते हैं एक साथ, इस बात से मिले संकेत

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभाओं का कार्यकाल अक्टूबर 2024 में समाप्त होगा। साथ ही लोकसभा चुनाव अप्रैल 2024 में होंगे।

120

महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने के संकेत मिले हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव प्रशासन को आदेश दिया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव के अलावा कोई अन्य काम नहीं दिया जाए।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत देशपांडे ने जारी किया निर्देश
जानकारी के अनुसार राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत देशपांडे ने केंद्रीय चुनाव आयोग के आदेश के बाद 29 मई को एक सर्कुलर जारी कर उपजिला निर्वाचन अधिकारी और उनके अधीनस्थ चुनाव कर्मचारियों को चुनाव के अलावा कोई काम न देने का निर्देश दिया है। इसलिए अब लोकसभा के साथ ही महाराष्ट्र की विधानसभा का चुनाव भी कराए जाने के संकेत मिलने लगे हैं।

महाराष्ट्र सरकार वीर सावरकर के नाम पर देगी पुरस्कार, मुख्यमंत्री शिंदे ने की घोषणा

अक्टूबर 2024 में समाप्त होगा कार्यकाल
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभाओं का कार्यकाल अक्टूबर 2024 में समाप्त होगा। साथ ही लोकसभा चुनाव अप्रैल 2024 में होंगे। इसलिए महाराष्ट्र और हरियाणा की विधानसभाओं को भंग कर इन दोनों राज्यों के चुनाव लोकसभा के साथ करवाए जा सकते हैं। इससे चुनाव आयोग को आसानी हो सकती है। इसी वजह से निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने मतदान मशीनों की तैयारी, संचालन, निरीक्षण और मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.