Hindu Owaisi राऊत ने किसे कहा ‘हिंदू ओवैसी’? कौन सा दल है हिंदू ‘एमआईएम’?

77

हनुमान चालिसा पाठ पर करने पर राजनीति गरमा गई है। पुणे में सायं 6 बजे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे हनुमान चालिसा करनेवाले थे, इसी समय दादर में शिवसेना गोल हनुमान मंदिर पर महाआरती करने लगी। इस बीच शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने मनसे और मनसे प्रमुख पर तीक्ष्ण बाणों से प्रहार किया है।

संजय राऊत ने कहा है कि, महाराष्ट्र में नए ओवैसी और नई एमआईएम असफल रही है। कोल्हापुर उपचुनाव घोषित होते ही भारतीय जनता पार्टी औ नए ओवैसी सक्रिय हो गए थे। मस्जिदों पर भोंगे का मुद्दा उठाया, हनुमान चालिसा पाठ का प्रचार किया। इन सभी को कोल्हापुर निवासियों में कराया उत्तर दिया है।

ये भी पढ़ें – संजय का दिव्यज्ञान… हनुमान चालीसा बताकर पढ़ रहे थे स्तोत्र

नया ओवैसी कौन?
राज्य में मस्जिद पर लगे भोंगे हटाने के लिए राज ठाकरे ने सरकार को 3 मई तक का समय दिया है। इसके पहले विभिन्न स्थानों पर हनुमान चालिसा शुरू हो गया है। मनसे प्रमुख ने कहा है कि, यदि भोंगे नहीं हटाए गए तो 3 मई के बाद मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पाठ कराया जाएगा। हालांकि, उनकी इस धमकी का उत्तर गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने दे दिया है।

नहीं हटेंगे भोंगे
महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने कहा है कि, मस्जिदों से भोंगे हटन के प्रश्न ही नहीं खड़ा होता। उन्होंने भोंगे का समर्थन किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.