अब आया ‘राऊत’ का ऑडियो बम! जमीन के लिए खो दिया जमीर?

राजनीतिक दांवपेंच में नित नए विवाद उत्पन्न हो रहे है। सत्ता जाने के बाद की जा रही छींटाकशी का उत्तर भी नेताओं के देना पड़ रहा है। इसमें एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है।

98

संजय राऊत का ऑडियो बम सामने आया है, जो कुल 70 सेकंड का है जिसमें 26 बार बहुत ही अश्लील गालियां संजय राऊत दे रहे हैं। वे एक महिला से बात कर रहे हैं और ऑडियो उसे फोन रखने की धमकी दे रहे हैं।

समाचार माध्यम टाइम्स नवभारत के अनुसार यह ऑडियो क्लिप शिवसेना सांसद संजय राऊत का है। यह क्लिप वायरल हुई है, जिसमें कुल 70 सेकंड का ऑडियो है और उसमें एक महिला और राऊत नामक व्यक्ति के बीच चर्चा है। महिला बहुत ही शांत है, जबकि राऊत इतने उग्र हैं कि, वे 70 सेकंड के वार्तालाप में 26 बार भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं। इस क्लिप के अंत में राऊत ने महिला को कहा है कि, जमीन के कागज उन्हें सौंप दे।

इस ऑडियो के सामने आने के बाद कार्रवाई की चर्चा हो रही है, परंतु इसकी पुष्टि को लेकर सबसे बड़ा प्रश्न है। जो पुलिस की जांच की विषय है। ऑडियो क्लिप के जारीकर्ता समाचार माध्यम के अनुसार महिला ने इस विषय में पुलिस से गुहार लगाई है। इस प्रकरण में जो मूल बात सामने आई है वह यह है कि, यह बात जमीन को लेकर है और काफी समय से चल रही है। हिंदुस्थान पोस्ट इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.