CM Post: राजस्थान भाजपा में बढ़ी हलचल, वसुंधरा राजे से मिलने पहुंचे पार्टी विधायक

भाजपा के कुछ नवनिर्वाचित विधायकों ने रविवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर मुलाकात की।

1378

राजस्थान (Rajasthan) में भाजपा पार्टी (BJP Party) किसे मुख्यमंत्री पद (Chief Minister’s Post) के लिए चुनेगी इस पर सस्पेंस बरकरार है। रविवार (10 दिसंबर) को कुछ नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों (BJP MLAs) ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) से उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर मुलाकात की। भाजपा ने अभी तक विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए विधायक दल (Legislative Party) की बैठक की घोषणा नहीं की है।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि अजय सिंह और बाबू सिंह समेत करीब 10 विधायक वसुंधरा राजे के आवास पर हैं। दो बार मुख्यमंत्री रहीं राजे इस बार भी सीएम पद की रेस में हैं।

यह भी पढ़ें- Viksit Bharat @2047: भारत को विकसित देश बनाने की योजना का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

10 विधायक मिलने पहुंचे
जयपुर में सिविल लाइंस पर हलचल बढ़ गई है। वसुंधरा राजे जयपुर पहुंच चुकी हैं। कुछ विधायक उनसे मिलने आये हैं। करीब 10 विधायक मिलने पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, डेगाना विधायक अजय सिंह किलक, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी मिलने पहुंचे हैं।

करणपुर में 5 जनवरी को होगा मतदान
30 नवंबर को घोषित विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा को 115 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं। राज्य की 200 में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को चुनाव हुए थे। करणपुर में मतदान, जहां कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था, 5 जनवरी को होगा और परिणाम 8 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.