ठाकरे का अयोध्या दौरा स्थगित! जानिये, क्या है राज की बात

राज ठाकरे का अयोध्या दौरा स्थगित हो गया है। मनसे प्रमुख ने स्वयं यह जानकारी ट्वीट कर दी है।

111

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या दौरा स्थगित हो गया है। राज ठाकरे ने स्वयं यह जानकारी ट्वीट कर दी है। हालांकि इसका कारण उन्होंने नहीं बताया है। स्वास्थ्य कारणों से उनके दौरे को स्थगित किए जाने की बात कही जा रही है।

मनसे प्रमुख ने कहा है कि वे इस बारे में आगे जानकारी देंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने 21 मई के पुणे दौरे को भी आगे बढ़ा दिया है। अब वे 22 मई को पुणे जाएंगे।

मनसे प्रमुख का अयोध्या दौरा पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ था। उन्होंने 5 जून को अयोध्या दौरे पर जाने की घोषणा की थी। लेकिन अब उनका दौरा स्थगित हो गया है।

ये भी पढ़ेंः अयोध्या दौरे पर बढ़ रहा है राज ठाकरे को सपोर्ट, अब इस भाजपा सांसद ने भी किया समर्थन

राज ठाकरे 21 मई को पुणे जाने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से अब वे 22 मई को पुणे जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, राज ठाकरे के पैर में चोट लगने की वजह से उनकी सर्जरी होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि राज ठाकरे  अयोध्या दौरे की आधिकारिक जानकारी डॉक्टर से सलाह के बाद देंगे।

महाराष्ट्र से यूपी तक चर्चा
बता दें कि राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विरोध किया है। उन्होंने मनसे प्रमुख से उत्तर भारतीयों के साथ अतीत में किए गए दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगने की मांग की है। इसके साथ ही राज ठाकरे के अयोध्या दौरे की घोषणा के बाद शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाने की घोषणा की है। हालांकि उन्होंने अभी तक तिथि की घोषणा नहीं की है। शिवसेना के पोस्टर पर लिखा गया है, “नकली से सावधान, असली आ रहा है।”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.