मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले राज ठाकरे, की टैक्स वसूली को रोकने की मांग

राज ठाकरे ने 15 अक्टूबर को ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था और उसके बाद खुद जाकर सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की।

77

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे 15 अक्टूबर की शाम को मुलाकात कर पुणे नगर निगम द्वारा की जा रही जबरन टैक्स वसूली को रोकने की मांग की। साथ ही राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री से राज्य के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की है। हालांकि इस मुलाकात के संबंध में अधिकृत जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें – परप्रांतियों की पिटाई मामले में राज ठाकरे को दिक्कत, न्यायालय ने वह याचिका ठुकराई

सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की
राज ठाकरे ने 15 अक्टूबर को ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था और उसके बाद खुद जाकर सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। अपने पत्र में राज ठाकरे ने पुणे नगर निगम की ओर अचानक शुरू की गई जबरन टैक्स वसूली को रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 2019 में इस टैक्स में छूट दी गई थी जिसकी वसूली के लिए लोगों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इससे नागरिकों में आक्रोश है। इसलिए इस वसूली को तत्काल रोका जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त भी राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री से आधे घंटे तक चर्चा की है लेकिन इसकी अधिकृत जानकारी नहीं मिल सकी है। इसलिए तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.