Fraud News: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन से 12 लाख की ठगी, कंपनी मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमान सिंधिया की कंपनी हायपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्रोक्योरमेंट मैनेजर शिवम गुप्ता ने ही 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

445

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) के बेटे महानआर्यमन (Mahanaryaman) की कंपनी के साथ 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी (Fraud) हुई है। यह धोखाधड़ी ग्वालियर स्थित कंपनी के ही प्रोक्योरमेंट मैनेजर (Procurement Manager) ने की है। जिस कंपनी के साथ धोखाधड़ी हुई वह महानआर्यमन सिंधिया की हाइपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (Hyper Grocer Private Limited) है। यह कंपनी फल और सब्जियों से जुड़ा कारोबार करती है। कंपनी के लिए किसानों और व्यापारियों से फल और सब्जियां खरीदने की जिम्मेदारी प्रोक्योरमेंट मैनेजर शिवम गुप्ता को दी गई। इस खरीदारी में उन्होंने 12 लाख रुपये का गबन किया।

शिवम गुप्ता ने सबसे पहले किसानों से कम दाम पर फल और सब्जियां खरीदीं और कंपनी को ऊंचे दाम दिखाए। इसके बाद श्री श्याम ट्रेडिंग नाम की फर्जी कंपनी से खरीदारी दिखाकर गबन किया गया। इस तरह उसने कंपनी को 12 लाख रुपये का चूना लगाया। यह फर्जी कंपनी भी शिवम ही चलाता था। संदेह होने पर मामले की गहनता से जांच की गई, जिसमें शिवम गुप्ता ने धोखाधड़ी की बात स्वीकार कर ली।

रतन टाटा ने स्टार्टअप में निवेश किया
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया एक उद्यमी हैं। साल 2022 में उन्होंने अपने दोस्त सूर्यांश राणा के साथ माय मंडी नाम से स्टार्टअप शुरू किया। इस स्टार्टअप में खुद रतन टाटा ने निवेश किया था। 2023 में उनके स्टार्टअप ने 1 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। माय मंडी ताजे फलों और सब्जियों का व्यापार कर रहा है। यह ऑनलाइन एग्रीगेटर के रूप में फलों और सब्जियों की आपूर्ति करता है।

कंपनी में हुआ था 12 लाख रुपये का गबन
जनकगंज थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हाइपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड के प्रोक्योरमेंट मैनेजर ने कंपनी में 12 लाख रुपए का गबन किया है। कंपनी प्रबंधन की ओर से एफआईआर दर्ज करायी गयी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (Fraud News)

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.