विश्व के सबसे बड़े नेता और सादगी ऐसी! सोशल मीडिया पर आ रहे हैं ऐसे-ऐसे कमेंट

पीएम मोदी की सादगी की एक बार फिर चर्चा हो रही है। वे वर्तमान में अमरिका के दौरे पर हैं और इस पूरी यात्रा के दौरान उन्होंने जिस तरह सादगी का परिचय दिया, उसकी प्रशंसा सोशल मीडिया पर खुलकर की जा रही है।

89

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। यह देश-विदेश के कई सर्वेक्षण में साबित हो चुका है। हाल ही में मॉर्निंग कन्सल्ट द्वारा किए गए सर्वेक्षण में भी वे विश्व के सभी नेताओं को पछाड़ते हुए नंबर वन चुने गए थे। इससे पहले भी वे विश्व भर के नेताओं को अपना लोहा मनवाते रहे हैं। इतनी बड़ी उपलब्धि के बावजूद उनकी सादगी के चर्चे देश ही नहीं, विदेशों में भी होते हैं।

फिलहाल एक बार फिर उनकी सादगी की चर्चा हो रही है। वे वर्तमान में अमरिका के दौरे पर हैं और इस पूरी यात्रा के दौरान उन्होंने जिस तरह सादगी का परिचय दिया, उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खुलकर की जा रही है। हालांकि कांग्रेस और कुछ अन्य विरोधी पार्टियां अपना विपक्ष का धर्म निभा रही हैं और उनकी सादगी तथा बड़प्पन में भी खोट तथा राजनीति देख रही हैं।

फिलहाल 22 सितंबर को वे एक विशेष विमान एयर इंडिया वन से अमरिका के लिए रवाना हुए। उस समय उन्होंने एक फोटो के साथ ही ट्वीट कर संदेश भेजा कि देर तक के सफर का भी अपना लाभ है। इसके साथ ही उनके पास कई फाइलें रखी गई हैं। वे एक फाइल का बड़ी ही तल्लीन होकर अध्ययन करते दिख रहे हैं।

पीएम मोदी के विपरीत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की लाइफस्टाइल इस तस्वीर में देखी जा सकती है। लार्ड माउंटबेटन की पत्नी एडविना माउंटबेटन के साथ उनके प्रेम के किस्से आम हैं।

पीएम मोदी ने अपने गले में एक गमछा लपेट रखा है और पास में रखे उनके लगेज में एक ताला भी लगा हुआ दिख रहा है। यह ताला वैसा ही दिख रहा है, जैसा कोई व्यक्ति अपने गांव जाते समय अपने सामान की हिफाजत के लिए लगेज में ताला लगा देता है। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की इस सादगी की लोग खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा ने इस तस्वीर को लेकर ट्वीट किया है, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने गले में असामी संस्कृति के प्रतीक गमछे को लपेट रखा है। इस तरह देश की पूर्वोत्तर संस्कृति विदेश में पहुंच रही है।’

सुनील देवधर ने इसे कुछ इस तरह ट्वीट किया- मुसाफिर हूं यारो..

इनके साथ ही कुछ अन्य ट्वीटर अकाउंट यूजर्स ने भी पीएम की सादगी की प्रशंसा की है।

https://twitter.com/RajagopalPS8/status/1440961587964039175?s=20

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.