America: राष्ट्रपति ट्रंप ने शाहबाज शरीफ के सामने की पीएम मोदी की तारीफ, जानें क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मिस्र के गाजा शांति शिखर सम्मेलन में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

172
राष्ट्रपति ट्रंप पीएम मोदी की तारीफ करते हुए
राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की प्रशंसा की।

अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) के सामने ही भारत (India) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की जमकर तारीफ की है। उन्होंने भारत को एक “महान देश” बताया और पीएम मोदी को अपना “बहुत अच्छा दोस्त” कहा, जो शीर्ष पर रहकर बेहतरीन काम कर रहे हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब वह वैश्विक मंचों पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।

मिस्र में गाजा शांति शिखर सम्मेलन में बोलते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पीछे खड़े पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से सवाल किया, “क्या भारत और पाकिस्तान साथ-साथ अच्छे से रह सकते हैं?” ट्रंप के इस सवाल से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शर्मिंदा हो गए। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की वकालत की और दोनों देशों के लिए शांति का रास्ता अपनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें – Chhattisgarh: बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, नक्सलियों का विस्फोटक और IED का जखीरा बरामद

ट्रंप का युद्धविराम का दावा, भारत ने किया सिरे से खारिज
गौरतलब हो कि ट्रंप का दावा है कि उन्होंने मई में भारत-पाक सैन्य संघर्ष के दौरान युद्धविराम करवाया था। हालांकि, भारत ने बार-बार इस दावे को खारिज किया है। भारत का कहना है कि युद्धविराम द्विपक्षीय वार्ता के जरिए हुआ था, न कि बाहरी हस्तक्षेप के जरिए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ने हाल ही में यह भी दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों पर 200% तक टैरिफ लगाने की धमकी देकर 24 घंटे के भीतर तनाव कम कर दिया।

पाकिस्तान को सुधारना होगा
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान न केवल भारत-अमेरिका के मजबूत होते रिश्तों को दर्शाता है, बल्कि यह पाकिस्तान के लिए एक स्पष्ट संदेश भी है कि उसे सीमा पार आतंकवाद पर लगाम लगानी होगी और भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारने के लिए सकारात्मक कदम उठाने होंगे।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.