Political News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) तब से चर्चा में हैं जब से उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपना बायो बदला हैं। राजनीतिक गलियारों में उन्हें लेकर बहस छिड़ी हुई हैं। उन्होंने अब अपने X के बायो में सिर्फ इतना लिखा है कि वह ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजीवन फॉलोवर’ हैं। इन सबके बाद, उन्होंने आज प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक वीडियो पोस्ट किया हैं। शहजाद पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को तानाशाह कहने वालों पर कटाक्ष करते हुए मोदी के रुख का समर्थन किया हैं। (Political News)
शहजाद का PM मोदी के विरोधियों को जवाब
हाल ही में, दिल्ली के जंतर-मंतर पर Gen-Z छात्रों का एक विरोध प्रदर्शन हुआ था। Gen-Z ने केंद्र सरकार की ताने मारने वाली और मीम जैसी भाषा में आलोचना की थी। उसी अंदाज को अपनाते हुए पूनावाला ने प्रधानमंत्री मोदी के विरोधियों को जवाब दिया हैं। पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा, “विरोधी प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं, लेकिन पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री मोदी देश पर राज करने में पूरी तरह फेल रहे हैं, क्योंकि वे सजा देने के बजाय माफ कर देते हैं। वे कांग्रेस के समय में हुई तानाशाही को फॉलो नहीं कर पाए।” (Political News)
PM @narendramodi YOU FAILED 😞
So disappointed ☹️
Never ever expected this.Watch the Truth till the end https://t.co/hE724ESB16 pic.twitter.com/CHOfRaq367
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) August 1, 2026
PM मोदी के वीडियो का जिक्र
शहजाद पूनावाला ने प्रधानमंत्री मोदी के 31 जुलाई को जारी वीडियो का जिक्र करते हुए कहा, “कल रात प्रधानमंत्री ने जो वीडियो जारी किया, उसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें गाली देने वाले युवाओं, संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और उनकी मां को गंदी भाषा में ‘शरारती बच्चे’ कहा और कहा कि उन्होंने उन्हें माफ कर दिया है। एक तानाशाह ऐसा नहीं करता।” (Political News)
यह भी पढ़ें: Commonwealth Games में MP खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, सरकारी नौकरी और नकद इनाम का ऐलान
नेहरू-गांधी परिवार की आलोचना
पूनावाला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और नेहरू-गांधी परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को सच्ची तानाशाही का मतलब प्रधानमंत्री मोदी से नहीं, बल्कि अपने परिवार के इतिहास से समझना चाहिए। इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाई थी। सच्ची तानाशाही का एक उदाहरण उनके इतिहास में छिपा है।” इसके साथ ही उन्होंने 2011-12 में अन्ना हजारे के आंदोलन का जिक्र किया। उन्होंने केरल और तेलंगाना में कांग्रेस सरकारों के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट और छात्र प्रदर्शन पर दर्ज केस का जिक्र करते हुए कांग्रेस की आलोचना भी की। (Political News)
यह भी देखें

