भोपाल। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। जूडो में सागर की यामिनी मौर्य और वेटलिफ्टिंग में अजय बाबू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Vishwas Kailash Sarang) ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को 25-25 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। (Commonwealth Games)
मंत्री सारंग ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के दो खिलाड़ियों का कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि यामिनी मौर्य ने 57 किग्रा जूडो में शानदार संघर्ष और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए रजत पदक हासिल किया, वहीं अजय बाबू ने वेट लिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। (Commonwealth Games)
मंत्री ने कहा कि यह सफलता प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें बड़े मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास देगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी प्रतियोगिताओं में भी मध्य प्रदेश और भारत के खिलाड़ी इसी प्रकार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक पदक जीतेंगे। (Commonwealth Games)
वीडियो कॉल पर जूडो खिलाड़ी यामिनी को दी बधाई
कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ी यामिनी मौर्य से शनिवार को मंत्री सारंग ने वीडियो कॉल पर उन्हें शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यामिनी मौर्य की यह सफलता मध्य प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने का विश्वास व्यक्त किया। (Commonwealth Games)
खेल नीति के तहत मिलेगा सम्मान और प्रोत्साहन
मंत्री सारंग ने घोषणा की कि मध्य प्रदेश सरकार की खेल नीति के अनुसार कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाले यामिनी मौर्य (Yamini Maurya) और अजय बाबू (Ajay Babu) को 25-25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही खेल नीति के प्रावधानों के अनुरूप दोनों खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। (Commonwealth Games)
यह भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट जनरल J Debnath ने संभाली कमान, AMC सेंटर एवं कॉलेज के बने नए कमांडेंट
खिलाड़ियों के लिए हरसंभव सहयोग दे रही सरकार
मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr Mohan Yadav) के नेतृत्व में राज्य सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना, आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य ऐसा खेल वातावरण तैयार करना है, जिससे मध्य प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रौशन करते रहें। (Commonwealth Games)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
