इस कारण हावड़ा नहीं पहुंच पाए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी!

पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया था लेकिन वे बाद में तमाम प्रतिबंधों को दरकिनार कर बाहर निकल आए थे।

91

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पिछले चार दिनों से पश्चिम बंगाल में जारी हिंसक हालात के बीच भाजपा नेताओं पर सख्ती जारी है। हिंसा के दौरान उलूबेड़िया स्थित भाजपा दफ्तर में आगजनी व तोड़फोड़ की गई थी। घटनास्थल का दौरा करने के लिए 12 जून को शुभेंदु अधिकारी जाने वाले थे लेकिन उनके आवास को पुलिस ने घेर लिया है। एक तरह से कहा जाए तो उन्हें भी हाउस अरेस्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें – राष्ट्रपति चुनाव: ममता बनर्जी की बैठक में शामिल नहीं होंगे उद्धव ठाकरे, राऊत ने बताया कारण

 भाजपा नेताओं को हिरासत में ले रही है पुलिस
सूचना मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता और नेता शुभेंदु अधिकारी के आसपास एकत्रित हो रहे हैं लेकिन पुलिस की सख्ती की वजह से अभी भी अधिकारी हाउस अरेस्ट ही हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मुख्यमंत्री के आदेश पर उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए उन्हें छोड़कर पुलिस भाजपा नेताओं को हिरासत में ले रही है। यह तुष्टीकरण की राजनीति है और इसी की वजह से बंगाल की दुर्दशा हुई है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को भी किया था हाउस अरेस्ट
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को भी पुलिस ने इसी तरह से हाउस अरेस्ट कर दिया था, लेकिन वे बाद में तमाम प्रतिबंधों को दरकिनार कर बाहर निकल आए थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.