नरेंद्र मोदी सरकार के दो मंत्रियों ने दिया त्यागपत्र, ऐसा है कारण

93

जदयू नेता राम चंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को मोदी मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया। वे राज्यसभा के सदस्य थे। उनका कार्यकाल 7 जुलाई यानी गुरुवार को खत्म होगा। भाजपा ने इस बार उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा है।

इनसे पहले मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को मोदी मंत्रिमंडल से त्यागपत्र से दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान देश व लोगों की सेवा के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और रामचंद्र प्रसाद सिंह के योगदान की सराहना की। दोनों नेताओं की केंद्रीय मंत्री के रूप में यह अंतिम बैठक थी।

ये भी पढ़ें – बदलीं ‘भावना’! ठाकरे की शिवसेना ने लोकसभा प्रतोद पद से हटाया

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जदयू कोटे से बिहार के राज्यसभा सांसद रहे। मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा कोटे से झारखंड से राज्यसभा सांसद थे। दोनों नेताओं को इस बार उनके पार्टी से टिकट नहीं मिला है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.