पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गारंटी, बोले- मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी टॉप अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन कर दिया है।

169

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने दिल्ली के प्रगति मैदान (Pragati Maidan) में नए आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स (ITPO Complex) ‘भारत मंडपम’ (Bharat Mandapam) का उद्घाटन (Inauguration) किया है। पीएम मोदी बुधवार (26 जुलाई) को प्रगति मैदान पहुंचे और ड्रोन के जरिए आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। नए कन्वेंशन सेंटर का नाम ‘भारत मंडपम’ रखा गया है। प्रगति मैदान में आईईसीसी कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने स्मारक टिकट और सिक्के जारी किए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय को खुशी और गर्व है। भारत मंडपम भारत की क्षमता, भारत की नई ऊर्जा का आह्वान है। भारत मंडपम भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है। दिन-रात मेहनत करके भारत मंडपम बनाया गया है।

उद्घाटन के दौरान के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें आईटीपीओ सेंटर बेहद खूबसूरत और भव्य दिख रहा है। आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स में बना कॉन्फ्रेंस हॉल दुनिया के टॉप टेन कॉन्फ्रेंस हॉल में शामिल है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में अब होगा ऐक्शन या नाटक? हिंदू छात्राओं की अश्लील वीडियो बनानेवाली इस्लामियों पर प्रकरण दर्ज

उन्होंने कहा कि आज देशवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज कारगिल विजय दिवस है। देश के दुश्मनों ने जो दुस्साहस दिखाया है। उन्हें मां भारती के बेटे-बेटियों ने अपने पराक्रम से हराया था। मैं कारगिल युद्ध में बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

आईटीपीओ परिसर 123 एकड़ में फैला हुआ है और इसे लगभग 2,700 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संगठन परिसर जर्मनी में हनोवर प्रदर्शनी केंद्र और शंघाई में राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र को टक्कर देगा।

भारत का बढ़ता कद भारत मंडपम से पूरी दुनिया देखेगी
पीएम मोदी ने कहा, दुनिया मान रही है कि भारत लोकतंत्र की जननी है। आजादी के 75 साल पर हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। ये भारत मंडपम हम भारतीयों द्वारा हमारे लोकतंत्र को दिया गया एक खूबसूरत उपहार है। उन्होंने कहा कि कुछ सप्ताह बाद यहां जी-20 से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। यहां दुनिया के प्रमुख देशों के प्रमुख मौजूद रहेंगे। इस ‘भारत मंडपम’ से पूरी दुनिया भारत के बढ़ते कदम और भारत के बढ़ते कद को देखेगी।

अच्छे काम को रोकने की कोशिश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस निर्माण को रोकने के लिए कुछ लोगों ने क्या-क्या प्रयास किये। कुछ लोगों की प्रवृत्ति होती है हर अच्छे काम को रोकने की। जब ड्यूटी थी तो न जाने क्या-क्या कहानियाँ चल रही थीं।

देशवासियों को दी गई ‘गारंटी’
पीएम मोदी ने कहा, ‘पहले कार्यकाल मोदी सरकार की शुरुआत से पहले भारत की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर पर थी। दूसरे कार्यकाल (वर्ष 2019) में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। तीसरे कार्यकाल (2024) में टॉप 3 में एक नाम भारत का होगा। ये मोदी की गारंटी है।

आइए बताते हैं कि किस देश की अर्थव्यवस्था कैसी है, इसे जीडीपी से मापा जाता है। जीडीपी से पता चलता है कि किसी देश की आर्थिक संप्रभुता, विकास दर, विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन का स्तर और लोगों की आर्थिक स्थिति कैसी है। अर्थव्यवस्था की बात करें तो इस समय अमेरिका पहले पर, चीन दूसरे, जापान तीसरे और जर्मनी चौथे स्थान पर है। इसके बाद भारत पांचवें नंबर पर आता है।

देखें यह वीडियो- पीएम मोदी ने की आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स में पूजा, श्रमजीवियों का किया सम्मान

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.