प्रदेश में विपक्षी पार्टियों का कोई आधार नहीं रह गया : केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में सपा कांग्रेस और बसपा का कोई आधार नहीं रह गया है। यह पार्टियां अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है।

98

नगर निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों का प्रचार करने के लिए शहर में आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार शाम नगर पंचायत गंगापुर पहुंचे। यहां पार्टी की चेयरमैन पद की उम्मीदवार स्नेह लता सेठ को जिताने की अपील कर उप मुख्यमंत्री ने जनसभा में विरोधी दलों पर चिरपरिचित अंदाज में हमला बोला।

भाजपा सरकार अपराधियों पर कर रही नियंत्रण
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा कांग्रेस और बसपा का कोई आधार नहीं रह गया है। यह पार्टियां अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार अपराधियों पर नियंत्रण कर रही है। उत्तर प्रदेश माफिया और अपराधियों से मुक्त होकर विकास के रास्ते पर चल रहा है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने किया प्रदेश की जनता को छलने का काम, कौशिक बोले भ्रष्टाचारी प्रदेश को कर रहे खोखला

हर वर्ग को मिल रहा योजनाओं का लाभ
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर कार्य करती है। बिना किसी भेद भाव के हर वर्ग को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि गंगापुर में भी प्रदेश सरकार ने पिछले छह सालों में विकास के लिए अधिक धन दिया। इससे नगर पंचायत में कई काम हुए।

ये भी देखें- उत्तर प्रदेश में माफियाओं की गर्मी शांत हो गई: सीएम योगी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.