कांग्रेस ने किया प्रदेश की जनता को छलने का काम, कौशिक बोले भ्रष्टाचारी प्रदेश को कर रहे खोखला

धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल की अंतिम तिथि भी आने वाली है, किन्तु कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को छलने व राज्य के विकास को पीछे ढकलने के सिवाय और कोई भी कार्य नहीं किया है।

95

पूर्व विधानभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने बड़ी-बड़ी घोषणाएं की घोषणा करने के बाद आज लगभग इनके कार्यकाल की अंतिम तिथि भी आने वाली है, किन्तु कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को छलने व राज्य के विकास को पीछे ढकलने के सिवाय और कोई भी कार्य नहीं किया है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को कांग्रेस ने कायम किया है आज भ्रष्टाचारी प्रदेश को दिमाग की तरह खोखला कर रहे है।

झूठ पर झूट बोल रही सरकार
उन्होनें कहा कि यदि कांग्रेस के 36 बिन्दु के घोषण पत्र में से किसी एक वादों पर भी सवाल उठाते है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भी दाय-बांय देखने लगते है। यह सरकार लगातार झूठ पर झूठ बोलने का काम कर रही है। यदि विकास की बात की जाए तो आज पंचायतों और नगरी निकाय में सारे काम बंद हो चुके हैं। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गया है। केंद्र की जो राशि आ रही है चाहे वह डीएमएफ और मनरेगा की राशि हो इसमें भी बड़े जोरो-शोरो से बंदरबांट चल रहा हैं।

ये भी पढ़ें- कसाई के कहने से गाय नहीं मरती, गिरिराज का मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब

एक कमरे में चलाई जा रही दो-दो क्लास
पूर्व विधानभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पूरा प्रदेश कमीशन की डोर पर चल रहा है। इस कांग्रेस के कार्यकाल में ना कोई नया हाई स्कूल उनके द्वारा खोला गया, ना ही उसे अपडेट किया गया। जो खुली हुई स्कूल थी उसकी बिल्डिंग नहीं बन पाई, एक कमरे में दो-दो क्लास लगाई जा रही हैं। इससे पता चलता है कि शिक्षा में कांग्रेस का रुझान कितना है। पूरे देश में उनकी शिक्षा 28वें नंबर के पायदान पर खड़ी हैं। यह छत्तीसगढ़ शिक्षा की व्यवस्था है। सरकार की अंतिम तिथि आने वाली है और बहुत जल्द इसका परिणाम कांग्रेस को देखने को मिलेगा।

ये भी देखें- नौ वर्षों में बदली देश की तस्वीर – सीएम योगी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.