बिहार के नये मंत्रियों में कौन, कितना अमीर?… जानने के लिए पढ़ें ये खबर

देश के गरीब राज्यों में शामिल बिहार के इन नये में दो को छोड़कर सभी मंत्रियों की संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है।

79

बिहार में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कर 17 नये मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें जनता दल यूनाइटेड के 8 और भारतीय जनता पार्टी के 9 मंत्री शामिल हैं। देश के गरीब राज्यों में शामिल बिहार के इन नये में दो को छोड़कर सभी मंत्रियों की संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है।

नीरज कुमार बबलू के पास सबसे ज्यादा संपत्ति
मंत्रिमंडल में शामिल इन नये मंत्रियों में सबसे ज्यादा संपत्ति स्व. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार बबलू की है। उनके पास चल और अचल मिलाकर कुल 14 करोड़ की संपत्ति है। जबकि सबसे कम संपत्ति मो. जमा खान के पास है। उनके पास सिर्फ 30 लाख रपए की संपत्ति है।

ये भी पढ़ेंः चीन में फंसे 18 भारतीय नाविक कब लौटेंगे स्वदेश?… जानिए इस खबर में

इस तरह है संपत्तियों का ब्यौरा
बता दें कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। उस दौरान इन जनप्रतिनिधियों ने निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी संपत्तियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया था। उसके अनुसार जयंत राज के पास एक करोड़ से कम की संपत्ति है। इनके पास 61 लाख 67 हजार 889 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। वहीं तीन नये मंत्रियों के पास 5 से 10 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इनमें शामिल संजय झा और सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। वहीं सुनील कुमार भोरे विधानसभा के निर्वाचित सदस्य हैं। संजय झा के पास 8 करोड़ की संपत्ति है, तो सम्राट चौधरी के पास सात करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। सुनील कुमार भोरे के पास कुल 6 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है।

ये भी पढ़ेंः बिहार : …और अब बदल गए जदयू और भाजपा के संबंध

11 नये मंत्रियों के पास 1 से 5 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति
राज्य के 11 नये मंत्रियों के पास 1 से 5 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। शाहनवाज हुसैन के पास कुल 3.92 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। इसमे चल संपत्ति 22,78,145 रुपए की है, जबकि अचल संपत्ति 3,70,00,000 रुपए की है। श्रवण कुमार के पास 2.39 करोड़, मदन सहनी के पास 2.02 करोड़, प्रमोद कुमार के पास 3.83 करोड, लेसी सिंह के पास 2.53 करोड़, सुभाष सिंह के पास 2.17 करोड़. नितिन नवीन के 1.47 करोड़, सुमित कुमार सिंह के पास 3.68 करोड़, नारायण प्रसाद के पास 1.76 करोड़, आलोक रंजन के पास 4.15 करोड़ और जनक राम के पास 1.06 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.