Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला होंगे डिप्टी सीएम

भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में साेमवार को हुई पार्टी के विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी है।

1390

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मुख्यमंत्री (Chief Minister) के चेहरे का ऐलान हो गया है। मोहन यादव (Mohan Yadav) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नए मुख्यमंत्री (New Chief Minister) होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण (Ujjain South) से विधायक (MLA) हैं।

भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में साेमवार को हुई पार्टी के विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला होंगे। वहीं, नरेन्द्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

यह भी पढ़ें- Article 370: जानिये, अनुच्छेद 370 पर सर्वोच्च फैसले पर सीएम और महाराष्ट्र के अन्य नेताओं ने क्या कहा

मोहन यादव का अबतक का सफर
मध्य प्रदेश के मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं।
उम्र: 58 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज. विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.।
राजनीतिक जीवन: 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव, 1984 में अध्यक्ष।
2013 में विधायक बने।
2018 में दूसरी बार चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री बने।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.