मोदी सरकार ने बदल दी है हमारी गुलामी की मानसिकता: पंकजा मुंडे

पंकजा मुंडे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत बालाघाट स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

167

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) ने कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) ने पिछले 9 साल में जो काम किए हैं उससे देश की सोच में बदलाव आया है। हमारे मन से गुलामी (Slavery) की जो सोच पिछली सरकारों ने पाल रखी थी, वह दूर हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ जैसे मंत्रों और राजपथ का नाम बदलकर कर्तवी पथ करने जैसे फैसलों ने पूरे देश में सकारात्मक सोच का संचार किया है।

पंकजा मुंडे ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले नौ साल गरीब कल्याण, सुशासन और सेवा के लिए समर्पित रहे हैं। ये नौ साल दरअसल भारत के नवनिर्माण के रहे हैं। इन नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने और महाशक्ति बनाने के लिए अपना हर पल समर्पित किया है। आज पूरी दुनिया हमें आशा भरी निगाहों से देख रही है। दरअसल, भारत ही नहीं, पूरी दुनिया को मोदी से उम्मीदें हैं। जिसे मोदी ने अपने विचारों, कार्यशैली और अपने कार्यों को पूर्णता तक ले जाने की क्षमता से सिद्ध भी किया है।

यह भी पढ़ें- मुंबई: समुद्र में नहाने के दौरान बहे छह लोग, बचाव अभियान जारी

मोदी ने देश को नई कार्य संस्कृति दी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जो किसी भी निर्माण का भूमिपूजन करते हैं और उसका उद्घाटन भी करते हैं। उनके द्वारा चलाई जा रही हर योजना की समीक्षा के लिए एक वार रूम सक्रिय रहता है। यह वार रूम योजनाओं की समयबद्ध तरीके से समीक्षा करता है और उन्हें धरातल पर मूर्त रूप देने का काम करता है। समय पर काम पूरा करने की इस कार्य संस्कृति का असर पूरे देश में दिख रहा है।

बालाघाट के सफर में दिखाई दी बदलते भारत की सुनहरी तस्वीर
पंकजा मुंडे ने कहा कि मैंने जबलपुर से बालाघाट की यात्रा के दौरान अनगिनत निर्माण कार्य होते देखे हैं, जो बदलते भारत की एक सुनहरी तस्वीर पेश करते हैं। उन्हें देखकर अटल जी की बात सच होती दिख रही है कि देश में अच्छी सड़कों का जाल शरीर में धमनियों की तरह होता है। अगर शरीर की एक भी धमनी खराब हो जाए तो पूरे शरीर में दर्द बढ़ जाता है। इसी प्रकार यदि देश में गुणवत्तापूर्ण सड़कें बन जाती हैं तो देश का विकास तीव्र गति से होना तय है, जो होता भी दिख रहा है। उन्होंने बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और मोदी सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों सहित आंकड़ों की विस्तृत जानकारी दी।

देखें यह वीडियो- गाते-गाते धूप से बचने के उपाय सिखा रहे गुरुजी, देखें वायरल टीचर का अनोखा अंदाज

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.