Abhishek Banerjee को तगड़ा झटका, हाई कोर्ट ने ठुकराई विदेश जाने की याचिका; दिया ये निर्देश

कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को फिलहाल आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

50

कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को फिलहाल आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। बुधवार (5 अगस्त, 2026) को मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य (Saugata Bhattacharya) की एकल पीठ ने निर्देश दिया कि अभिषेक गुरुवार (6 अगस्त, 2026) को एसएसकेएम अस्पताल के नेत्र विभाग में चिकित्सकीय जांच कराएं। (Abhishek Banerjee)

अभिषेक की स्वास्थ्य जांच के आदेश
अदालत ने कहा कि एसएसकेएम अस्पताल के नेत्र विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा, जो अभिषेक की स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन करेगा। मेडिकल बोर्ड अपनी रिपोर्ट शुक्रवार (7 अगस्त, 2026) को हाई कोर्ट में पेश करेगा। (Abhishek Banerjee)

विदेश में आंखों के इलाज के लिए मांगी थी अनुमति
अभिषेक बनर्जी ने आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी। इस मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई थी। हालांकि, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ ने मामले को पुनः कलकत्ता हाई कोर्ट के पास भेज दिया था। (Abhishek Banerjee)

इससे पहले 20 जुलाई की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पूछा था कि क्या अभिषेक ने कोलकाता के किसी नेत्र अस्पताल से परामर्श लिया है। उनके वकील ने अदालत को बताया था कि उनके क्लाइंट का इलाज पहले से ही अमेरिका में चल रहा है। (Abhishek Banerjee)

अभिषेक की विदेश यात्रा का विरोध
राज्य सरकार ने अभिषेक की विदेश यात्रा का विरोध किया है। सरकार की ओर से अदालत में कहा गया कि उनके खिलाफ कई मामले लंबित हैं और इस स्थिति में विदेश यात्रा की अनुमति देने से जांच प्रभावित हो सकती है। (Abhishek Banerjee)

यह भी पढ़ें: Mehbooba Mufti के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का हमला, लगाया ये आरोप

SSKM के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांच
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि पहले एसएसकेएम अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी जांच करें। यदि मेडिकल बोर्ड यह राय देता है कि संबंधित बीमारी का उपचार कोलकाता में संभव नहीं है और विदेश में इलाज आवश्यक है, तभी उस चिकित्सकीय राय पर आगे विचार किया जाएगा। (Abhishek Banerjee)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.