मैनपुरी में वोटिंग के बीच आजम खान ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

मैनपुरी सीट सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हो गई थी। यहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से रघुराज सिंह शाक्य चुनाव लड़ रहे हैं।

258

उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने गंभीर आरोप लगाया है। आजम खान ने आरोप लगाया कि मैनपुरी में वोटरों को वोट डालने से रोका जा रहा है।

लोगों को किया जा रहा गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैनपुरी के लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा है, यहां पुलिस कॉलोनियों में जाकर वोटरों को बाहर नहीं आने दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मैनपुरी में लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उन्हें पीटा जा रहा है। पुलिस के डर के मारे एक कॉलोनी के लोगों ने अपना गेट ही बंद कर लिया।

ये भी पढ़ें- अब आम लोग भी पुलिस की तरह काट सकेंगे वाहनों के चालान, उत्तराखंड पुलिस एप में घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं

सपा के लिए नाक का सवाल
मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। मैनपुरी सीट सपा के लिए जहां नाक का सवाल है, वहीं बीजेपी अपना कब्जा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। यह सीट सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हो गई थी, जिस पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। मैनपुरी लोकससभा उपचुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से रघुराज सिंह शाक्य चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें यूपी की रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुरहानी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.