महायुति का मुख्यमंत्री पद रहेगा किसके पास? देवेंद्र फडणवीस कर दिया स्पष्ट, बयानवीरों को लगाई फटकार

महायुति में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठबंधन है। जिसमें मुख्यमंत्री पद को लेकर गठबंधन के नए सदस्य दावे करते रहते हैं।

146
देवेंद्र फडणवीस

महायुति के मुख्यमंत्री को लेकर संभ्रम की स्थिति बनी हुई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक और विभिन्न नेता अजीत पवार के मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं। इस पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्टीकरण देते हुए महायुति के बयानवीरों को फटकार लगाई है। फडणवीस ने स्पष्ट कहा है कि, महायुति के मुख्यमंत्री एकनाथ राव शिंदे ही रहेंगे।

महायुति (Coalition) के प्रमुख दल भाजपा (BJP) के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने विधान सभा (Assembly) के बाहर स्पष्ट कर दिया है कि, महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ही रहेंगे। उन्होंने, कहा है कि, मैं महायुति के सबसे बड़े दल के नेता के रूप यह बहुत ही जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ही रहेंगे। महायुति के सभी दलों के नेताओं को लगता है कि, उनके दल का मुख्यमंत्री हो। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेताओं को लगता है कि, अजीत पवार (Ajit Pawar) मुख्यमंत्री बनें, भाजपा के लोगों को लगता है कि, मुख्यमंत्री भाजपा का होना चाहिये। लेकिन मैं कहता स्पष्ट हूं कि, महायुति के नेता ऐसी बयानबाजी बंद करें, इससे भ्रम फैलता है। कुछ लोग 10 अगस्त को बदलाव की बात करे रहे हैं, मैं उस पर भी स्पष्ट कहता हूं कि, हमें मंत्रिमंडल विस्तार करना है। इस पर मुख्यमंत्री तय करेंगे कि, मंत्रिमंडल विस्तार कब करना है। 10 अगस्त की कोई तारीख महायुति ने तय नहीं की है।

अजीत पवार भी सहमत
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि, राज्य के मुख्यमंत्री पद पर एकनाथ शिंदे ही बने रहेंगे। इस मुद्दे पर अजीत पवार से चर्चा हो गई है। अजीत पवार ने इस बात को मान्य कर लिया है कि, मुख्यमंत्री पद एकनाथ शिंदे के पास ही रहेगा। देवेंद्र फडणवीस ने इसके पहले भी स्पष्ट किया था कि, महायुति का मुख्यमंत्री पद किसके पास रहेगा। उन्होंने, कहा था कि, शिवसेना और भाजपा के बीच नैसर्गिक युति है। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नए सदस्य के रूप सम्मिलित हुआ है। शिवसेना भाजपा की युति नैसर्गिक युति है, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को अभी नैसर्गिक युति का सदस्य बनने में समय लगेगा।

ये भी पढ़ें – मुस्लिम छात्राओं ने‌ रचा सीसीटीवी जिहाद, कर्नाटक के उडुपी में हिंदू छात्राओं की बाथरूप में रिकार्ड की वीडियो!

क्यों फैला भ्रम?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अमोल मिटकरी ने अजीत पवार के जन्मदिन पर ट्वीट किया था। जिसमें अजीत पवार को अगला मुख्यमंत्री बताया था। सोमवार को विधान सभा में राष्ट्रवादी पार्टी के गुट नेता अनिल पाटील ने भी अजीत पवार के शीघ्र ही मुख्यमंत्री बनने का दावा किया, जिसको धर्मराव बाबा अत्राम के दावे से बल मिल गया। इन सभी नेताओं के दावों से भ्रम फैल गया कि, महायुति में सबकुछ ठीक नहीं है और वर्तमान मुख्यमंत्री कभी भी बदल सकते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.