राज ठाकरे का अयोध्या दौरा होगा स्थगित? जानिये, क्या है कारण

राज ठाकरे का अयोध्या दौरा स्थगित हो सकता है। मनसे प्रमुख का अयोध्या दौरा पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

90

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या दौरा स्थगित हो सकता है। यह जानकारी मनसे के सूत्रों ने दी है। स्वास्थ्य कारण से राज ठाकरे का यह दौरा स्थगित हो सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई अधिकृत जानकारी नहीं जारी की गई है।

मनसे प्रमुख का अयोध्या दौरा पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने 5 जून को अयोध्या दौरे पर जाने की घोषणा की है। लेकिन अब इस बात की चर्चा है कि उनका यह दौरा स्थगित हो सकता है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जानकारी मिल रही है कि जल्द ही इस बारे में उनकी पार्टी मनसे द्वारा अधिकृत घोषणा की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः अयोध्या दौरे पर बढ़ रहा है राज ठाकरे को सपोर्ट, अब इस भाजपा सांसद ने भी किया समर्थन

राज ठाकरे 21 मई को पुणे जाने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से अब वे 22 मई को पुणे जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, राज ठाकरे के पैर में चोट लगने की वजह से उनकी सर्जरी होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि राज ठाकरे  अयोध्या दौरे की आधिकारिक जानकारी डॉक्टर से सलाह के बाद देंगे।

महाराष्ट्र से यूपी तक चर्चा
बता दें कि राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विरोध किया है। उन्होंने मनसे प्रमुख से उत्तर भारतीयों के साथ अतीत में किए गए दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगने की मांग की है। इसके साथ ही राज ठाकरे के अयोध्या दौरे की घोषणा के बाद शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाने की घोषणा की है। हालांकि उन्होंने अभी तक तिथि की घोषणा नहीं की है। शिवसेना के पोस्टर पर लिखा गया है, “नकली से सावधान, असली आ रहा है।”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.