महाराष्ट्र में दल बदल, यूपी-बिहार-कर्नाटक में फैला डर! नेताओं की जुबानी, अब कहां की बारी

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में हुई टूट का दूरगामी परिणाम देश में कैसे पड़ेगा, इसका आंकलन स्थानीय नेताओं द्वारा किया जाने लगा है। जिसमें तीन प्रदेशों के समीकरण इन नेताओं ने दिये हैं।

114
यूपी बिहार कर्नाटक फूट

महाराष्ट्र (Maharashtra) में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की टूट का प्रभाव किन राज्यों में पड़ेगा, इसको लेकर स्थानीय नेताओं ने आशंकाएं व्यक्त करनी शुरू कर दी है। ऐसे दावे हैं कि, उत्तर प्रदेश (UP) में समाजवादी पार्टी (SP),बिहार (Biihar) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) में टूट की स्थिति है, उसी प्रकार कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस (Congress) के सत्ता स्थापन के दिन से मुख्यमंत्री पद को लेकर शुरू हुई खटपट किसी भी समय टूट में बदल सकती है।

सपा नेता छोड़ेंगे साथ
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में हुई टूट के बाद कर्नाटक, बिहार और उत्तर प्रदेश में हलचल तेज हैं। उत्तर प्रदेश में तो समाजवादी पार्टी की एकजुटता को लेकर शंकाएं उत्पन्न होने लगी हैं, सुलेहदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि, राज्य में समाजवादी पार्टी के कई सांसद और विधायक पार्टी छोड़ने की कतार में हैं। ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा है कि, कई नेता आगामी दिनों में शपथ लेते देखे जा सकेंगे। जबकि, लोकसभा टिकट के लिए सपा नेताओं का एक बड़ा वर्ग भाजपा की ओर जोड़ जु़गाड़ नें लगा हुआ है। आनेवाले दिनों में महाराष्ट्र की भांति यहां भी खेल हो सकता है। समाजवादी पार्टी (सपा) में अखिलेश यादव के व्यवहार से लोगों में आक्रोष है।

चिराग को लगता है टूटेगी जदयू
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कहा है कि, बिहार में महाराष्ट्र जैसी परिस्थिति बन सकती है। चिराग पासवान ने दावा किया है कि, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कई नेता उनके संपर्क में हैं। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने भी जदयू के भविष्य को लेकर आशंका व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि, पार्टी नेताओं के टूटने के भय से नीतीश कुमार विधायक और सांसदों से एक-एक करके मिल रहे हैं। जदयू नेता तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को नेता मानने को तैयार नहीं हैं।

कर-नाटक, हाथ में बंदरबांट
कर्नाटक में कांग्रेस की स्पष्ट बहुमत वाली सरकार है। लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर जिस प्रकार से कांग्रेस के दो नेता सिद्धारमैया और डी.के शिवकुमार के बीच रस्सी खींच चला उससे आशंका निर्मित हो गई है। अब जब महाराष्ट्र में दो प्रांतीय दलों में बड़ा विघटन हो गया है तो, कर्नाटक में इसकी पुरावृत्ति को लेकर आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। जनता दल सेक्युलर के नेता एच.डी कुमारस्वामी ने कहा है कि, मुझे डर लग रहा है कि कर्नाटक में कौन अजीत पवार बनकर उभरेगा?

ये भी पढ़ें – पाकिस्तानी सेना पर आतंकी भारी, मुठभेड़ और हमलों में मेजर सहित इतने की गई जान

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.