महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कांट्रेक्ट नौकर भर्ती के सभी शासनादेश रद्द; डिप्टी सीएम फडणवीस का विपक्ष पर हमला

महाराष्ट्र में सरकारी नौकरियों में संविदा भर्ती को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है।

140

महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने कहा कि महाराष्ट्र में कांट्रेक्ट नौकर भर्ती (Contract Servant Recruitment) के सभी कांट्रेक्ट को तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाने का फैसला लिया गया है। फडणवीस ने कहा कि राज्य में कांट्रैक्ट नौकर भर्ती की शुरुआत कांग्रेस (Congress), एनसीपी (NCP) और शिवसेना (Shiv Sena) ने शुरु की थी। इसलिए इन दलों के नेताओं को आम जनता से माफी मांगना चाहिए।

देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) को पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने राज्य में कांट्रैक्ट नौकर भर्ती की शुरुआत वर्ष 2003 में ही शुरु किया था। उस समय राज्य के कई विभागों में विभिन्न पदों पर नौकर भर्ती की गई थी। इसके बाद वर्ष 2010 और 2011 में भी कांट्रैक्ट पर नौकर भर्ती की गई थी। वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कांट्रैक्ट पर विभिन्न सरकारी पदों पर नौकर भर्ती की थी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद इन पदों पर देय रकम को कैबिनेट की बैठक में कम किया था।

यह भी पढ़ें- Newsclick Case: प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 3 अक्टूबर को किया गया था गिरफ्तार

महाविकास आघाड़ी ने जनता को गुमराह किया
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि नौकर भर्ती के नाम पर आज कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना उद्धव बालासाहेब पार्टी के लोग आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन यह भर्ती इन लोगों ने ही शुरू किया है। इस तरह यह लोग आम जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना अपना पाप हमारी सरकार पर थोपने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए इन तीनों दलों को राज्य की आम जनता से माफी मांगनी चाहिए।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.