Maharashtra: नंदुरबार में राहुल गांधी की भारत यात्रा के दौरान कांग्रेस को बाड़ा झटका, भाजपा में हुए शामिल पद्माकर वलवी

पद्माकर वलवी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। वलवी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले से मुलाकात की थी। वह 13 मार्च को बावनकुले की मौजूदगी में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हुए।

167

Maharashtra: कांग्रेस नेता (congress leader) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) नंदुरबार (Nandurbar) पहुंची तो महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) को बड़ा झटका लगा है। नंदुरबार के पूर्व पालक मंत्री और पूर्व खेल मंत्री पद्माकर वलवी (Padmakar Valvi) ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो जय हैं। इस अवसर पर भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) और पार्टी नेता अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) भी उपस्थित थे।

पद्माकर वलवी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। वलवी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले से मुलाकात की थी। वह 13 मार्च को बावनकुले की मौजूदगी में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- Noida Fire: ग्रेटर नोएडा मार्केट में लगी भीषण आग, दो दुकान हुए ख़ाक

मुंबई में खत्म होनी है राहुल गांधी की यात्रा
विपक्ष लोकसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी के जरिए भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी शुरू की है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू हुई है और मुंबई के शिवाजी पार्क में ख़त्म होग। इस यात्रा के समापन के लिए महाराष्ट्र में उतरे राहुल गांधी को पहले ही दिन बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- JKNF Ban: जम्मू कश्मीर नेशनल फ्रंट पर लगा ‘इतने’ साल का प्रतिबंध, जानें क्या है पूरा प्रकरण

कौन हैं पद्माकर वलवी?
पद्माकर वलवी ने नंदुरबार जिले के पालक मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह राज्य के खेल मंत्री भी रहे हैं। पद्माकर वलवी की बेटी भी कांग्रेस में सक्रिय हैं और नंदुरबार जिला परिषद में प्रमुख नेताओं में से एक हैं। नंदुरबार जिले की राजनीति में पद्माकर वलवी परिवार का दबदबा है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.