Bihar Assembly Election: तीखी बयानबाजी के बीच खेसारी लाल ने छुए मनोज तिवारी के पैर, पटना एयरपोर्ट पर गले मिले दो भोजपुरी दिग्गज

खेसारी लाल यादव ने पटना एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

170
खेसारी लाल यादव और मनोज तिवारी की पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात
खेसारी लाल यादव ने मनोज तिवारी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के बीच जहां एक ओर नेताओं (Leaders) के बीच तीखी बयानबाजी चरम पर है, वहीं शनिवार (8 नवंबर) को पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसने साबित कर दिया कि राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन नहीं होता। भोजपुरी सुपरस्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की मुलाकात भाजपा सांसद मनोज तिवारी (BJP MP Manoj Tiwari) से हुई। इस दौरान खेसारी ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मनोज तिवारी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसके बाद मनोज तिवारी ने भी उन्हें गले लगाकर स्नेह जताया।

यह मुलाकात उस समय हुई जब खेसारी लाल यादव चुनाव प्रचार के लिए पटना एयरपोर्ट से रवाना हो रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद मनोज तिवारी से उनकी अचानक भेंट हो गई। खेसारी लाल यादव ने आदरपूर्वक आगे बढ़कर मनोज तिवारी का पैर छूकर प्रणाम किया। जवाब में मनोज तिवारी ने भी उन्हें गले लगाकर स्नेह जताया।

यह भी पढ़ें – Bihar Elections 2025: सीतामढ़ी में PM मोदी का महागठबंधन पर प्रहार, बोले- हम दे रहे लैपटॉप, राजद दे रहा कट्टा-दुनाली

बयानबाजी के दौर के बीच दिखी परिपक्वता
यह पूरा दृश्य एयरपोर्ट के अंदर मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मुलाकात इसलिए भी अहम है, क्योंकि पिछले कई दिनों से दोनों कलाकारों के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा था। जहां एक ओर मनोज तिवारी ने मीडिया में खेसारी लाल पर लगातार निशाना साधा था, वहीं खेसारी ने भी उन्हें जमकर जवाब दिया था।

पब्लिक पॉलिटिक्स बनाम पर्सनल रिस्पेक्ट
लोग इस मुलाकात को राजनीतिक परिपक्वता और व्यक्तिगत सम्मान की मिसाल बता रहे हैं। राजनीति के जानकार इसे “पब्लिक पॉलिटिक्स बनाम पर्सनल रिस्पेक्ट” का एक बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं। एक ओर चुनावी मंचों से विरोधी दलों के खिलाफ तीखे हमले होते हैं, वहीं दूसरी ओर मंच से बाहर व्यक्तिगत रिश्तों में गरिमा और शालीनता बरकरार रहती है। दोनों के व्यवहार ने दिखा दिया कि राजनीति से ऊपर व्यक्तिगत सम्मान और संस्कार भी जरूरी हैं।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.