Kashi: बाबा विश्वनाथ की नगरी में गूंजा “वंदे मातरम”, युवाओं ने लगाए ये नारे

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में मंगलवार को भारत माता के सम्मान में युवाओं ने तिरंगा लेकर "वंदे मातरम" का सामूहिक गान किया।

136
Youth singing 'Vande Mataram' with flags in Kashi.
Youth gathered in Kashi to sing 'Vande Mataram' in unity.

Kashi: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में मंगलवार को भारत माता के सम्मान में युवाओं ने तिरंगा लेकर “वंदे मातरम” का सामूहिक गान किया। नमामि गंगे की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने आतंकवाद -भारत छोड़ो के जमकर नारे लगाए।(Kashi)

“वंदे मातरम” का सामूहिक गान में महिलाओं के साथ बच्चों और दरबार में आए शिवभक्तों ने भी भागीदारी की। धाम परिसर में भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख राष्ट्रीय गीत गाने के बाद बाबा विश्वनाथ से आतंकवाद के जड़ मूल से विनाश की गुहार लगाई गई। इस दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम देशभक्ति और उत्साह के अद्भुत संगम से लवरेज रहा ।

ये भी पढ़ेंः Bullion Market: वेडिंग सीजन ने बढ़ाई सोना और चांदी की चमक! जानिये, आपके शहर में क्या है भाव

राष्ट्रगीत केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की एकता, सम्मान और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि बाबा दरबार से आतंकवाद भारत छोड़ो का संदेश देकर आतंक के जड़ मूल से विनाश का आशीर्वाद मांगा है । आयोजन में सुमन शर्मा, राजवीर सिंह, भरत व्यास, सुबोध मेहरा, महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के बटुकों ने भी भागीदारी की।(Kashi)

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.