Karnataka: भाजपा के साथ जुड़ा जनता दल(एस), अमित शाह ने दी इतनी सीटों की सहमति

कर्नाटक (Karnataka) में लोकसभा की 28 सीटें है। फिलहाल में भाजपा के पास यहां की 25 सीटें हैं। बची तीन सीटों पर कांग्रेस (Congress), जनता दल (सेक्युलर), और एक निर्दलीय का कब्जा है। निर्दलीय सांसद भी सेक्युलर समर्थक है। इस तरह देखें तो भाजपा लोकसभा के मद्देनजर यहां पहले से ही मजबूत है।

189

देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए दक्षिण भारत में भाजपा को एक मजबूत साथी मिल गया है। राजनीतिक गलियारे से ऐसी खबरें आ रही हैं कि कर्नाटक में जनता दल, एस (Janata Dal (S)) ने भाजपा (B J P) के साथ मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की डील पक्की कर ली है। भाजपा से समझौते के तहत जनता (सेक्युलर) को कर्नाटक में चार लोकसभा सीटें मिल रही हैं। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह (Amit Shah) ने भी अपनी सहमति दे दी है।

28 में 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा
कर्नाटक (Karnataka) में लोकसभा की 28 सीटें है। फिलहाल में भाजपा के पास यहां की 25 सीटें हैं। बची तीन सीटों पर कांग्रेस (Congress), जनता दल (सेक्युलर), और एक निर्दलीय का कब्जा है। निर्दलीय सांसद भी सेक्युलर समर्थक है। इस तरह देखें तो भाजपा लोकसभा के मद्देनजर यहां पहले से ही मजबूत है। लेकिन जिस तरह से देश की भाजपा विरोधी पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एकत्र हो रही हैं, उसको देखते हुए कर्नाटक की यह गठबंधन भाजपा को निश्चित रूप में और मजबूती प्रदान करेगा।

I.N.D.I.A. गठबंधन की तमाम कोशिशों के बावजूद जब जनता दल (सेक्युलर) ने पटना में आयोजित I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचे, तभी से यह अटकलें लगनी शुरू हो गयी थी, संभव है जनता दल (सेक्युलर) भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) का साथ अपन एलायंस बनाएं। इन तमाम कयासों पर 08 सितंबर को एक तरह से अब पूर्ण विराम लग गया है।

यह भी पढ़ें – By-elections: त्रिपुरा को दोनों सीटों पर खिला कमल, अन्य राज्यों में गणना जारी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.