पुणे में गरजे जेपी नड्डा, कहा- एमवीए ने विकास कार्यों. . .

महाविकास आघाड़ी सरकार का महाराष्ट्र में आना हमारे लिए नुकसान की बात है। राज्य में ढाई साल तक महाविकास आघाड़ी की सरकार रही। इस सरकार के दौरान विकास कार्यों को रोक दिया गया।

138

केंद्र की सत्ताधारी पार्टी और महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) में सहयोगी भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा (National President Jai Prakash Nadda) दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर थे। जेपी नड्डा का यह दौरा आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव (Mumbai Municipal Elections) के मद्देनजर था। जनता को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) की जमकर तारीफ की।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 18 मई को पुणे में एक सभा को संबोधित किया। इस सभा में राज्य के सभी बीजेपी सांसदों और विधायकों की बैठक हुई। नड्डा ने पुणे के पंडित जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक हॉल में यह बैठक ली और इस दौरान उन्होंने कहा कि देश दुनिया में एक स्थान लेकर खड़ा है और पीएम मोदी एक शख्सियत लेकर खड़े हैं।

महाविकास आघाड़ी ने विकास कार्यों को रोक: नड्डा
पुणे में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को बताएं कि महाविकास आघाड़ी की सरकार महाराष्ट्र का नुकसान है। राज्य में ढाई साल तक महाविकास आघाड़ी की सरकार रही। इस बीच इस सरकार ने विकास कार्यों को रोक दिया था। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार और मोदी सरकार के प्रदर्शन को लोगों के सामने रखने को कहा।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल का फ्री बस यात्रा मॉडल फेल, महिलाओं को हो रही परेशानी

विकास की ओर मोदी सरकार: जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने आगे कहा कि मोदी सरकार के दौरान काफी विकास हुआ है। पिछले 70 साल में देश में 74 एयरपोर्ट बनाए गए हैं। मोदी सरकार के 9 साल में 74 एयरपोर्ट बने, यह बदलाव है। भाजपा का मतलब विकास है। दुनिया में मंदी है, भारत अपनी नीतियों के कारण आगे बढ़ा है। भारत को मंदी का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि लोगों को हमसे काफी उम्मीदें हैं।

हमारी जीत पक्की है: नड्डा
भाजपा को नतीजे की चिंता नहीं है, हम जानते हैं कि हम आएंगे, हम आगे बढ़ेंगे। लेकिन वह भी मेहनत से ही होगा। यहां आने वाले हर व्यक्ति को 10 लोगों को जोड़ना होता है। तब आप देखेंगे कि आपका जाल कितना बड़ा हो जाएगा। भाजपा अब आने वाले किसी भी चुनाव को जीतने जा रही है, चाहे वह राज्य में हो या देश में। एनडीए की हर जगह जीत होने वाली है। इसके लिए अधिकारी और कार्यकर्ता काम करें। जेपी नड्डा ने अपील की कि मोदी सरकार और राज्य सरकार के प्रदर्शन को लोगों के सामने लाया जाए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुघ, राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर, सुनील देवधर, वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन आदि उपस्थित रहे।

देखें यह वीडियो- भाजपाचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा यांची सावरकर सदनास भेट

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.