Jharkhand: नितिन गडकरी का झारखंड दौरा, 2500 करोड़ के परियोजना का किया शिलान्यास

स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में कचहरी मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची के सांसद संजय सेठ, लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत, खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, पूर्व सांसद पद्म भूषण कड़िया मुंडा और जिला परषिद के अध्यक्ष मसीह गुड़िया शामिल हुए।

105

Jharkhand: जनजातीय मामलों और कृषि एवं कल्याण मंत्री (Minister of Tribal Affairs and Agriculture and Welfare) अर्जुन मुंडा (Arjun MundaArjun Munda) की पहल पर केंद्र सरकार ने खूंटी वासियों को तीन सौगातें दी। खूंटी शहरवासियों की वर्षों पुरानी बाईपास सड़क के साथ ही खूंटी के लिए महत्वपूर्ण 2500 करोड़ से अधिक की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री (Minister of Road Transport and Highways) नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने 10 मार्च (रविवार) को ऑनलाइन शिलान्यास किया।

स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में कचहरी मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची के सांसद संजय सेठ, लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत, खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, पूर्व सांसद पद्म भूषण कड़िया मुंडा और जिला परषिद के अध्यक्ष मसीह गुड़िया शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: जल्द नियुक्ति होंगे नए चुनाव आयुक्त, तारीख आई सामने

टूरिस्ट कॉरिडोर का भी शिलान्यास
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जनजातीय मंत्रालय से बनने वाले बिरसा मुंडा टूरिस्ट कॉरिडोर का भी शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने विकसित भारत विकसित झारखंड के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा झारखंड में संचालित हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड प्रगतिशील, समृद्ध व संपन्न राज्य है। राज्य में बन रही गुणवत्ता पूर्ण सड़कों के निर्माण से आसपास के क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics: बजरंग पुनिअ और रवी दहिया के पेरिस ओलंपिक का टूटा सपना, जानें क्या है पूरा प्रकरण

खूंटी की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है: अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री की अगुवाई में मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खूंटी के लोग वर्षों से बाइपास सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। खूंटी की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है। उन्होंने वर्ष 2014 से पहले के 10 वर्ष और उसके बाद के 10 वर्षों के विकास कार्यों का आकलन लोगों से स्वयं करने की बात करते हुए कहा कि आज विकास के काम तीव्र गति से गुणवत्ता पूर्ण हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जिन योजनाओं का भी शिलान्यास किया, उनका उद्घाटन भी उन्होंने किया। आज देश में बड़े-बड़े बराज, बिज सड़क आदि का निर्माण तय समय सीमा में हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: जाफर सादिक की गिरफ़्तारी के बाद DMK पर भाजपा का गंभीर आरोप, बोली- डीएमके अब “ड्रग मार्केटिंग कड़गम” बन गई है

बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस
सड़कों का निर्माण तेजी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो रहा है। रिकॉर्ड समय में बनाई गई सड़कें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो रही है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा और खूंटी की धरती को किसी ने सही पहचान दी, तो वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की, बिरसा की पावन भूमि की मिट्टी को तिलक लगाकर इस पवित्र भूमि से पीएम ने जनमन योजना की शुरुआत कर खूंटी को देश दुनिया की मानचित्र पर नहीं पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि आम आदमी को न्याय मिले, आम आदमी को कहीं कोई कठिनाई न हाे, इस दिशा में सरकार द्वारा काम किए जा रहे हैं, कृषक समाज के विकास के लिए यह सरकार प्रतिबद्ध है।

यह भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.