जालंधर उपचुनाव 24 वर्षों बाद कांग्रेस साफ, जानिए क्या रहा परिणाम

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए 10 मई को हुए मतदान के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

143

जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar Lok Sabha By-Election) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के उम्मीदवार सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने बड़ी जीत (Win) दर्ज की है। उन्होंने उपचुनाव में 57 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी रहीं। जबकि शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन के सुखविंदर सुखी तीसरे और भाजपा के इंदर इकबाल अटवाल चौथे स्थान पर रहे।

अरविंद केजरीवाल ने जालंधर के लोगों को बधाई दी
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जालंधर उपचुनाव में जीत के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि जालंधर के जनादेश ने दिखाया है कि पंजाब के लोग आप सरकार के काम से संतुष्ट और खुश हैं।

यह भी पढ़ें- नगर निकाय चुनाव: भाजपा आगे, सपा और बसपा काफी पीछे

लोगों ने हमारे कामों की सराहना की: सीएम मान
सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने हमारे कार्यों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने गंदी राजनीति की लेकिन आप ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया।

पिछले 24 वर्षों की टूटी सत्ता
जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। यहां से कांग्रेस पिछले 4 बार से लगातार जीत रही थी। हालांकि, चुनाव प्रचार में कांग्रेस को यहां के केंद्रीय नेताओं का कोई समर्थन नहीं मिला। कांग्रेस आलाकमान कर्नाटक विधानसभा चुनाव में व्यस्त था और कोई भी प्रमुख नेता प्रचार करने के लिए जालंधर नहीं आया। जिसका नतीजा कांग्रेस की हार और आम आदमी पार्टी की जीत है।

आप ने 57 हजार वोटों से जीत दर्ज की
जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने 57 हजार 972 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

देखें यह वीडियो- हत्याओं के नाम ऐसे फंसाए गए हिंदू

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.