चक्का जाम में फंसे अमित शाह… कोंकण की यात्रा टली

कोंकण में अमित शाह के आगमन का अर्थ राजनीतिक मायनों में बड़ा माना जा रहा है। इसको लेकर कई अंदाज लग रहे हैं जिसमें नारायण राणे की भाजपा में बढ़ती छवि और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने की आशाएं सम्मिलित हैं।

111

केंद्रीय गृहमंत्री की प्रस्तावित कोकण यात्रा एक दिन के लिए आगे बढ़ गई है। वे भाजपा सांसद नारायण राणे के मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के लिए आनेवाले थे। उनका कार्यक्रम शनिवार 6 फरवरी, दोपहर 2 बजे का था जिसे एक दिन के लिए टाल दिया गया है। इसके पीछे सूचित किया गया है कि किसानों के प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन को देखते हुए कार्यक्रम को एक दिन के लिए आगे किया गया है।

ये भी पढ़ें – किसान आंदोलनः कब तक टिके रहेंगे टिकैत?…. पढ़िए पूरी खबर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को सिंधुदुर्ग शिक्षण प्रसारक मंडल मेडिकल कॉलेज और लाइफ टाइम अस्पताल के उद्घाटन के लिए आनेवाले थे। यह यात्रा 6 फरवरी, 2021 को प्रस्तावित थी लेकिन इसी दिन दिल्ली के किसान आंदोलनकारियों ने देशव्यापी चक्का जाम की घोषणा की है। इसे देखते हुए अमित शाह की यात्रा को एक दिन आगे कर दिया गया है। अब वे रविवार 7 फरवरी, 2021 को आएंगे।

 

 

 

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.