अब कांग्रेस को संभालेंगे ‘नाना’… महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़े बदलाव – जानें किसे मिली जगह

कांग्रेस में बालासाहेब थोरात को हटाकर नाना पटोले को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। सूत्रों को अनुसार बालासाहेब थोरात को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग कांग्रेस महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के समक्ष रख सकती है।

101

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। नाना पटोले को कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा उनकी कमिटी में भी नए चेहरों को स्थान दिया गया है। यह बदलाव अपेक्षित था। इसके एक दिन पहले ही नाना पटोले ने विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

हिंदुस्थान पोस्ट की खबर पर आखिरकार मुहर लग गई। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नाना पटोले को बैठाया गया है। इसके अलावा उनके साथ छह कार्याध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं। जिसमें मुंबई से दो चेहरे हैं। इसमें एक नसीम खान हैं तो दूसरे चंद्रकांत हंडोरे। इसके अलावा सोलापुर से सुशीलकुमार शिेंदे की पुत्री प्रणिति शिंदे को भी लिया गया है।

ये हैं महाराष्ट्र
नाना पटोले – अध्यक्ष

कार्यकारी अध्यक्ष
1. शिवाजी मोघे (यवतमाल)
2. बस्वराज पाटील (उस्मानाबाद)
3. नसीम खान (मुंबई)
4. कुणाल पाटील (धुले)
5. चंद्रकांत हंडोरे (मुंबई)
6. प्रणिती शिंदे (सोलापूर)

10 नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष
1. शिरीष चौधरी (जलगाव)
2. रमेश बागवे (पुणे)
3. हुसैन दलवाई (मुंबई)
4. मोहन जोशी (पुणे)
5. रणजीत कांबले (वर्धा)
6. कैलाश गोरंट्याल (औरंगाबाद)
7. बी. आय. नगराले
8. शरद अहेर (नासिक)
9. एम. एम. शेख (औरंगाबाद)
10. माणिकराव जगताप (रायगढ)

मुंबई में मुस्लिम और दलित पर जोर
प्रदेश कांग्रेस की जो नई सूची जारी हुई है उसके अनुसार कार्याध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में मुंबई के नेताओं को तीन स्थान मिला है। जिसमें मुस्लिम और दलित समाज के गणित का साधा गया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के मुस्लिम चेहरे के रूप में नसीम खान को कार्याध्यक्षों में स्थान दिया गया है। इसी प्रकार चंद्रकांत हंडोरे को भी कार्याध्यक्ष बनाया गया है। जबकि हुसैन दलवाई को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुंबई महानगर पालिका चुनावों में दलित मुस्लिम का साथ प्राप्त करनेे के लिए कांग्रेस का ये समीकरण हो सकता है। मुंबई अध्यक्ष के रूप में भाई जगताप की नियुक्ति वैसे ही शहर में शांत पड़ी कांग्रेस के लिए संजीवनी का कार्य कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.